दिल्ली में गोदाम की दीवार गिरने से बड़ा हादसा, दो लोगों की मौत

दिल्ली में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा नजफगढ़ के नांगली इलाके में हुआ।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 05:53 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jan 2019 05:53 PM (IST)
दिल्ली में गोदाम की दीवार गिरने से बड़ा हादसा, दो लोगों की मौत
दिल्ली में गोदाम की दीवार गिरने से बड़ा हादसा, दो लोगों की मौत
नई दिल्ली,एएनआइ। दिल्ली में दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह हादसा नजफगढ़ के नांगली इलाके में हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, एक गोदाम की दीवार गिर गई, जिसमें दो लोग दब गए। गोदाम में कितने लोग थे, अभी तक इसके बाद में कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

 

बता दें कि दिल्ली में दीवार गिरने का यह मामला कोई नया नहीं है। अक्टूबर 2018 में भी दिल्ली के रोहिणी इलाके में अस्पताल के पास एक दीवार गिर गई थी। हादसे में एक की मलबे में दबकर मौत हो गई थी। ये हादसा पास में हो रहे निर्माण कार्य की वजह से हुआ था।

दिल्ली-एनसीआर की महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी