IGI Airport पर कॉकपिट क्रू की गैरमौजूदगी की वजह से GoAir की 10 उड़ानों में देरी

AIR Airport पर गोएयर की उड़ाने प्रभावित हुई हैं। जानकारी के अनुसार कॉकपिट क्रू की गैरमौजूदगी की वजह से दस उड़ानों में देरी हुई है।

By Mangal YadavEdited By: Publish:Mon, 02 Dec 2019 12:12 PM (IST) Updated:Mon, 02 Dec 2019 12:12 PM (IST)
IGI Airport पर कॉकपिट क्रू की गैरमौजूदगी की वजह से GoAir की 10 उड़ानों में देरी
IGI Airport पर कॉकपिट क्रू की गैरमौजूदगी की वजह से GoAir की 10 उड़ानों में देरी

नई दिल्ली, एएनआइ/ जेएनएन। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गोएयर की दस उड़ानें  प्रभावित हुई हैं। जानकारी के अनुसार, कॉकपिट क्रू की गैरमौजूदगी की वजह से उड़ानों में देरी हुई है। एयरपोर्ट के अधिकारी ने एएनआइ को बताया कि एयरलाइन्स के कॉकपिट क्रू मेंबर उपलब्ध नहीं थे। इसकी वजह से कई उड़ानों को तय समय पर स्थगित करना पड़ा।

गोएयर की दस उड़ानों पर असर पड़ने की वजह से कई यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों में इसको लेकर रोष भी देखा गया। लोगों का कहना था कि कॉकपिट क्रू मेंबर ना होने की वजह से उनका पूरा दिन खराब गया और जरूरी कामकाज प्रभावित हुआ। 

गो एयर की फ्लाइट संख्या जी-8 423 से हैदराबाद जा रहे रिटार्यड कर्नल विनोद पोखरियाल ने जागरण डॉट कॉम को फोन पर बताया कि एयरलाइन्स का व्यवहार बहुत ही खराब रहा। उनकी फ्लाइट सुबह 7.30 बजे थी। अंतिम समय में फ्लाइट रद होने की सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि जब वे कस्टमर केयर के आडीआर पर बात करना चाह रहे थे तब 45 मिनट तक सिर्फ कंपनी का म्यूजिक ही बजता रहा। बाद में उन्हें जानकारी दी गई।

विनोद पोखरियाल ने कहा कि वह दिल्ली से हैदराबाद जाने के लिए टिकट बुक कराए थे। अंतिम समय में फ्लाइट रद होने से उन्हें बहुत असुविधा हुई। उनकी सारी मीटिंग कैसिंल करनी पड़ी। अब रात में हैदराबाद जाने के लिए टिकट बुक कराया है।

ये भी पढ़ेंः पूरे देश में लागू हो एक समान शिक्षा प्रणाली, भाजपा सांसद हंसराज हंस की सरकार से मांग

2012 Nirbhaya Case: फांसी की सजा पाये विनय की दया याचिका खारिज करने की सिफारिश

 दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरों को पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक

chat bot
आपका साथी