विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 29, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

निहाल विहार में युवक की गोली मारकर हत्या

By JagranEdited By:
Published: Sat, 29 Dec 2018 07:38 PM (IST)

निहाल विहार इलाके में शुक्रवार तड़के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की शिनाख्त चंद्र विहार ...और पढ़ें

निहाल विहार में युवक की गोली मारकर हत्या
निहाल विहार में युवक की गोली मारकर हत्या

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : निहाल विहार इलाके में शुक्रवार तड़के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। युवक की शिनाख्त चंद्र विहार निवासी पारस भाटिया उर्फ सनम के रूप में हुई। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को पुलिस खंगाल रही है। फुटेज में एक बदमाश की पहचान हो गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वहीं पारस के परिजनों का आरोप है कि उत्तम नगर इलाके का एक नामी बदमाश पारस के पीछे पड़ा था और उसी ने इस वारदात को अंजाम दिया है।

जानकारी के मुताबिक पेशे से मैकेनिक पारस परिवार के साथ चंद्र विहार इलाके में रहते थे। शुक्रवार देर रात पारस का एक दोस्त उनके घर आया और बाहर चलने की बात की। इसपर परिजनों ने देर रात घूमने पर मना भी किया, लेकिन दोनों नहीं माने। शुक्रवार तड़के निहाल विहार इलाके के एक फॉर्म हाउस के बाहर पारस को बदमाशों ने घेर लिया। दोनों के बीच काफी देर तक झगड़ा हुआ। इस दौरान आसपास कई लोग मौजूद थे, लेकिन कोई भी बीच-बचाव को आगे नहीं आया। इसके बाद बदमाश ने फल की गोदाम के पास पारस पर ताबड़तोड़ फाय¨रग कर दी। इसके बाद पारस एक दुकान में घुसकर जान बचाने की कोशिश की, लेकिन वहां भी बदमाश पहुंच गए और उनपर फाय¨रग की। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पारस को पांच गोलियां लगी और वह वहीं पर गिर गए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। बाहरी जिला के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेंद्र ¨सह सागर ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को शुक्रवार तड़के साढ़े चार बजे मिली। मौके पर पहुंची पुलिस पारस को लेकर अस्पताल गई, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।