करावल नगर में पिस्टल के दम पर दंपती से लूटपाट

करावल नगर में शनिवार शाम मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर एक कार सवार दंपती से लूटपाट की। बदमाश दंपती से सोने की चेन और दो अंगूठी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने संजना कंसल (36) की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 10 Dec 2018 07:47 PM (IST) Updated:Mon, 10 Dec 2018 07:47 PM (IST)
करावल नगर में पिस्टल के दम पर दंपती से लूटपाट
करावल नगर में पिस्टल के दम पर दंपती से लूटपाट

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली : करावल नगर में शनिवार शाम मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने पिस्टल के बल पर एक कार सवार दंपती से लूटपाट की। बदमाश दंपती से सोने की चेन और दो अंगूठी लूटकर फरार हो गए। पुलिस ने संजना कंसल (36) की शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता संजना कंसल परिवार के साथ गली नंबर-2, कमला विहार, करावल नगर में रहती हैं। शनिवार को वह पति सुभाष कंसल के साथ कार से शाहदरा फ्लाईओवर के पास खरीदारी करने गई थीं। शाम चार बजे दोनों खरीदारी कर घर लौट रहे थे। जब वह करावल नगर के प्रेम विहार नाले के पास पहुंचे। मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उनकी कार रोकी। इसके बाद बदमाशों ने कार का शीशा खोलने के लिए इशारा किया। सुभाष ने जब कार शीशा खोला, एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर पिस्टल लगा दी। फिर बदमाशों ने संजना से उनकी सोने की चेन, अंगूठी और सुभाष से अंगूठी लूट ली। शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने में जुटी है। सीमापुरी में महिला का पर्स झपटा

सीमापुरी इलाके में बदमाश पति के सामने एक महिला से बैग छीनकर भाग गए। पीड़िता मॉय चंदा परिवार के साथ दिलशाद कॉलोनी में रहती हैं। रविवार रात करीब नौ बजे वह पति आरके चंदा के साथ दिलशाद गार्डन मेट्रो स्टेशन से रिक्शा लेकर घर लौट रही थीं। जब दोनों सीमापुरी गोलचक्कर के पास पहुंचे, पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो बदमाश आए और मॉय चंदा के साथ से पर्स छीनकर भाग गए। पर्स में 20 हजार रुपये नकदी, मोबाइल फोन समेत अन्य कागजात थे।

chat bot
आपका साथी