केजरीवाल का ट्वीट, 'आज के ही दिन दिल्ली को हुआ था AAP से प्यार'

आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज ट्वीट कर दिल्ली के लोगों को बधाई दी हैं। उन्होंने आज वेलेंटाइनड पर सरकार के गठन के संदर्भ को जोड़ते हुए कहा कि आज ही के दिन दिल्ली आप के प्यार में

By JP YadavEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2016 07:42 AM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2016 09:53 PM (IST)
केजरीवाल का ट्वीट, 'आज के ही दिन दिल्ली को हुआ था AAP से प्यार'

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर लोगों को बधाई दी हैं। उन्होंने आज वेलेंटाइनड पर सरकार के गठन के संदर्भ को जोड़ते हुए लिखा है कि पिछले साल इसी दिन (वेलेंटाइन डे) को दिल्ली को आम आदमी पार्टी से प्यार हुआ था। इसके बाद बीते एक साल के दौरान यह बॉन्डिंग मजबूत और गहरी हुई है।

Last year, on this day, Delhi fell in love with AAP. This bonding is deep n everlasting.

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) February 14, 2016

केजरी के खिलाफ सड़क पर उतरी कांग्रेस, कहा- 'राम नाम सत्य है, सीएम मस्त है'

जनता से सीधे रूबरू होंगे केजरीवाल

सरकार के एक साल पूरा होने पर मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट के सहयोगी आज सीधे जनता से संवाद करेंगे। कनॉट प्लेस के जय सिंह रोड स्थित एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक समारोह आयोजित होगा।

समारोह में केजरीवाल की कैबिनेट लोगों के सवाल और सुझाव सुनेगी और जवाब देगी। वे फोन पर भी सवाल सुनेंगे और एक साल की अपनी उपलब्धियों के बारे में जनता को बताएंगे और अपना रिपोर्ट कार्ड पेश करेंगे।

इससे पहले आप सरकार ने 100 दिन की उपलब्धियों का बखान करने के लिए भी कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में इसी तरह का समारोह आयोजित किया था। वहीं, दिल्ली वालों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए रविवार से 20 नए पॉली क्लीनिक भी शुरू किए जा रहे हैं।

यह पॉली क्लीनिक स्थानीय अस्पतालों के साथ जोड़े गए हैं। आज मुख्यमंत्री केजरीवाल गौतमपुरी इलाके में बने पॉली क्लीनिक का उद्घाटन करेंगे, बाकी 19 क्लीनिक का उद्घाटन स्थानीय विधायक अपने इलाके में करेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के अनुसार छह माह के अंदर इन क्लीनिक में आम जनता को ईसीजी, अल्ट्रासाउंड व एक्स रे जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इनको दिल्ली के बड़े अस्पतालों के मॉडल के आधार पर तैयार किया गया है।

मरीज का पहले पॉली क्लीनिक में उपचार होगा, गंभीर मरीजों को अस्पताल भेज दिया जाएगा। स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि कांति नगर में शुरू किए गए पहले पॉली क्लीनिक में करीब 1200 मरीज ओपीडी में आ रहे हैं। वहां आने वाले मरीजों को सीधे हेडगेवार अस्पताल से जोड़ा गया है। वहां 70 फीसद लोग पहली बार आए हैं।

chat bot
आपका साथी