अग्निकांड पीड़ितों को दिए सहायता राशि के चेक

शाहबाद डेरी इलाके में स्थित झुग्गियों में बीते दिनों आग लगने से बेघर हुए पीड़ित परिवारों को उत्तरी जिला प्रशासन ने सहायता राशि चेक के रूप में दे दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 Aug 2020 09:36 PM (IST) Updated:Sat, 08 Aug 2020 09:36 PM (IST)
अग्निकांड पीड़ितों को दिए सहायता राशि के चेक
अग्निकांड पीड़ितों को दिए सहायता राशि के चेक

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : शाहबाद डेरी इलाके में स्थित झुग्गियों में बीते दिनों आग लगने से बेघर हुए पीड़ित परिवारों को उत्तरी जिला प्रशासन ने सहायता राशि चेक के रूप में दे दी है। इस अग्निकांड में 78 झुग्गियां जलकर राख हो गई थी। दिल्ली सरकार के राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत की अनुशंसा के बाद उत्तरी जिला प्रशासन ने सभी पीड़ित परिवारों को 25 हजार रूपये की सहायता राशि चेक के रूप में दिए। इससे पहले जिला प्रशासन ने सभी पीड़ितों को भोजन के साथ-साथ कपड़े और मास्क आदि का भी वितरण किया था।

अलीपुर एसडीएम कृष्ण कुमार ने बताया कि अग्निकांड से प्रभावित सभी पीड़ितों को किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए प्रशासन प्रयास कर रहा है। सभी मूलभूत सुविधा पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पीड़ितों की हरसंभव सहायता के लिए कई सामाजिक संस्थाएं, सिविल डिफेंस और प्रशासन लगातार मदद कर रहा है।

chat bot
आपका साथी