कन्हैया के आगमन को लेकर DEL-NCR में धूम, सजाए गए मंदिर

आज देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। पर्व को लेकर जगह-जगह साज-सज्जा और रौनक बढ़ गई है। बाजारों में भारी भीड़ देकने को मिल रही है। रेवाड़ी में मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

By Amit MishraEdited By: Publish:Sat, 05 Sep 2015 12:22 PM (IST) Updated:Sat, 05 Sep 2015 01:21 PM (IST)
कन्हैया के आगमन को लेकर DEL-NCR में धूम, सजाए गए मंदिर

DEL-NCR। दिल्ली-एनसीअार में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। पर्व को लेकर जगह-जगह साज-सज्जा और रौनक बढ़ गई है। यहां के सभी प्रमुख बाजारों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। यहां के सभी मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है।

शनिवार रात को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मदिन को हर कोई अपने अंदाज में मनाने को उत्सुक है। कोई व्रत रख रहा है तो कोई पूजा अर्चना कर कान्हा के स्वागत की तैयारी में जुटा हुआ है।

मंदिरों पर शनिवार सुबह से रात तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसमें सुबह से ही भजन, कीर्तन और गीत-संगीत के साथ राधा कृष्ण की सुंदर झांकियां निकाली जाएंगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जन्माष्टमी तैयारियां की गई हैं। ग्रामीणों द्वारा भगवान कृष्ण के जन्म पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

बढ़ाई सुरक्षा व्यवस्था

जन्माष्टमी के पर्व को देखते हुए सभी जिलों में जिला पुलिस की ओर से सुरक्षा-व्यवस्था बढ़ा दी गई है। शहर के प्रमुख मंदिरों के पास पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। दिल्ली में खास चौकसी बरती जा रही है। उधर, फरीदाबाद में प्रधानमंत्री की यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा के खास प्रबंध किए गए हैं।

chat bot
आपका साथी