30 रुपए के विवाद में चला दिया चाकू, गिरफ्तार

रणहौला थाना क्षेत्र में 30 रुपए को लेकर हुए विवाद में एक शख्स ने ई रिक्शा चालक को चाकू घोपा और फरार हो गया। घायल ऑटो चालक अभी अस्पताल में भर्ती हैं जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। गिरफ्तार आरोपित का नाम रवि है। पुलिस के अनुसार पीड़ित व आरोपित के बीच ई रिक्शा भाड़े को लेकर विवाद हो गया। भाड़े के तौर पर जितने रूपए बनते थे उसमें 30 रुपए पर दोनों के बीच बहस हो गई। इस बात से रवि को बड़ा गुस्सा आया और उसने सबक सिखाने के इरादे से वारदात अंजाम दिया और फरार हो गया। बाद में एसीपी आनंद सागर की देखरेख व इंस्पेक्टर मन मोहन के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपित को दबोच लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 08:37 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 08:37 PM (IST)
30 रुपए के विवाद में चला दिया चाकू, गिरफ्तार
30 रुपए के विवाद में चला दिया चाकू, गिरफ्तार

जासं, पश्चिमी दिल्ली : रणहौला थाना क्षेत्र में 30 रुपए को लेकर हुए विवाद में एक शख्स ने ई-रिक्शा चालक को चाकू घोंपा और फरार हो गया। घायल ऑटो चालक अभी अस्पताल में भर्ती हैं, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है। गिरफ्तार आरोपित का नाम रवि है। पुलिस के अनुसार पीड़ित व आरोपित के बीच ई-रिक्शा भाड़े को लेकर विवाद हो गया। भाड़े के 30 रुपए पर दोनों के बीच बहस हो गई। जिस पर गुस्साए रवि ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए। बाद में एसीपी आनंद सागर की देखरेख व इंस्पेक्टर मन मोहन के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपित को दबोच लिया।

chat bot
आपका साथी