गणपति बप्पा की जयकारे से गूंज उठे मंदिर और घाट

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली : गणपति बप्पा मोरया की जयकार से शनिवार को राजधानी के इलाके गूंजते

By JagranEdited By: Publish:Sat, 22 Sep 2018 09:06 PM (IST) Updated:Sat, 22 Sep 2018 09:06 PM (IST)
गणपति बप्पा की जयकारे से गूंज उठे मंदिर और घाट
गणपति बप्पा की जयकारे से गूंज उठे मंदिर और घाट

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली :

गणपति बप्पा मोरया की जयकार से शनिवार को राजधानी के इलाके गूंजते रहे। लोगों ने भगवान गणेश की मूर्तियों का विसर्जन से पहले उनकी पूजा-अर्चना की। का¨लदी कुंज घाट पर सुबह से ही लोग भगवान गणेश की मूर्तियों को लेकर विसर्जन के लिए पहुंचने लगे थे। इसके मद्देनजर घाट पर पर्याप्त मात्रा में लाइ¨टग व सीसीटीवी आदि की व्यवस्था की गई थी। विसर्जन से पहले लोगों ने भगवान गणेश की पूजा की। गौतम नगर स्थित दुर्गा मंदिर में भाजपा की दिल्ली प्रदेश मंत्री सुमित्रा दहिया बतौर मुख्य अतिथि पहुंचीं। इस दौरान हौजखास मंडल अध्यक्ष जय भगवान गुप्ता, योगेश शर्मा, नंद किशोर, अशोक गौतम, हरीश शर्मा, अनिल हुड्डा, अनिल गुर्जर, सोनी, अशोक गुप्ता हौजखास मंडल कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे। सुमित्रा ने कहा कि भगवान गणेश की पूजा करने से हर प्रकार के संकट दूर हो जाते हैं। कोई भी शुभ कार्य करने से पहले उन्हीं की पूजा की जाती है। वे शुभ के प्रतीक भी हैं।

का¨लदी कुंज घाट को विसर्जन के लिए पूरी तरह से तैयार किया गया था। हर वर्ष यहां पर हजारों श्रद्धालु इस घाट पर गणेश की मूर्ति विसर्जन के लिए आते हैं। भीड़ को देखते हुए पुलिस व प्रशासन ने मिलकर लोगों की सुरक्षा व अन्य परेशानियों को दूर करने के लिए घाट को तैयार किया था। घाट की सफाई के साथ इसमें लाइट व सीसीटीवी लगाए गए थे। गहरे पानी से लोगों को दूर रखने के लिए पानी में बाड़ लगाए गए थे। पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती भी की गई, ताकि भीड़ का फायदा उठाकर चोरी, झपटमारी व अन्य वारदात न हो सकें। वहीं, रविवार को भी का¨लदी कुंज घाट पर बड़ी संख्या में कई इलाके के लोग भगवान की मूर्तियां विसर्जित करने आएंगे। यहां पर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत दिल्ली के कई इलाकों के लोग आते हैं। इसलिए घाट पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाते हैं।

chat bot
आपका साथी