फेसबुक पर दोस्ती के बाद दुष्कर्म फिर किया लड़की का सौदा

सोशल साइट फेसबुक पर दोस्ती करना महंगा साबित हो सकता है। मंडावली इलाके में एक छात्र से फेसबुक पर दोस्ती गांठ कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर तीन दिन तक नोएडा में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2015 09:13 AM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2015 09:21 AM (IST)
फेसबुक पर दोस्ती के बाद दुष्कर्म फिर किया लड़की का सौदा

नई दिल्ली। सोशल साइट फेसबुक पर दोस्ती करना महंगा साबित हो सकता है। मंडावली इलाके में एक छात्र से फेसबुक पर दोस्ती गांठ कुछ युवकों ने उसका अपहरण कर तीन दिन तक नोएडा में बंधक बनाकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

छात्र किसी तरह से उनके चंगुल से निकलकर घर पहुंची और उसने परिजनों को आपबीती बताई। परिवार ने मंडावली थाना पुलिस को सूचना दी। पीड़िता के मुताबिक पांच लाख रुपये में उसका सौदा भी कर दिया गया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया है।

शनिवार को एक एनजीओ की दखल के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया। फिलहाल, सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक 17 वर्षीय पीड़िता परिवार के साथ गणोश नगर इलाके में रहती है। वह पास के सरकारी स्कूल में 12वीं कक्षा की छात्र है।

कुछ दिन पूर्व गणोश नगर के ही रहने वाले समीर नामक युवक से उसकी फेसबुक के जरिये पहचान हुई। दोनों ने प्यार का इजहार भी किया। आरोप है कि 19 जून को छात्र मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए घर से बाहर निकली। इस बीच रास्ते में उसे समीर मिल गया।

समीर ने उसे कार में बैठने के लिए कहा, लेकिन उसने मना कर दिया। पीड़िता के मुताबिक इसके बाद उसने उसे पानी पीने के लिए दिया। पानी पीते ही वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो उसने खुद को नोएडा स्थित एक मकान में पाया। उसके कपड़े बदले जा चुके थे।

पीड़िता के मुताबिक वहां तीन अन्य युवक भी मौजूद थे। पीड़िता ने जब विरोध किया तो फिर से उसे पानी पीने के लिए दिया और वह बेहोश हो गई। इसके बाद चारों आरोपी उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। उसे होश आया तो उसने समीर की बातचीत सुनी।

समीर ने आगरा में उसका सौदा पांच लाख रुपये में कर दिया था। इसके बाद उसने किसी तरह से वहां से भागकर अपने पिता से संपर्क किया। पिता के साथ वह गणोश नगर अपने घर पहुंची। परिवार उसे लेकर थाने पहुंचा। परिवार का आरोप है कि पहले पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की। शनिवार को एनजीओ की दखल के बाद मामला दर्ज किया गया।

फिलहाल, समीर अपने घर पर ताला लगाकर फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इधर मामले पर पूर्वी जिला के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्र के मामले में कोई लापरवाही नहीं बरती गई। शुरुआत में मामला संदिग्ध लग रहा था। अब मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

chat bot
आपका साथी