ेपार्टी के दौरान दोस्त पर गोली चलाई, घायल

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : मुंडका थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में बदमाश ने अपने दोस्त को गोल

By JagranEdited By: Publish:Fri, 15 Dec 2017 11:00 PM (IST) Updated:Fri, 15 Dec 2017 11:00 PM (IST)
ेपार्टी के दौरान दोस्त पर गोली चलाई, घायल
ेपार्टी के दौरान दोस्त पर गोली चलाई, घायल

जागरण संवाददाता, पश्चिमी दिल्ली : मुंडका थाना क्षेत्र में आपसी विवाद में बदमाश ने अपने दोस्त को गोली मार दी। घायल को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहा उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक घायल व आरोपी दोनों पर ही पहले से मामला दर्ज हैं।

जानकारी के मुताबिक बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे पुलिस को मुंडका इलाके में गोली चलने की सूचना मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर एक शख्स घायल अवस्था में था। पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी पहचान श्रवण पार्क निवासी राजेश के रूप में हुई। पूछताछ के बाद पुलिस को पता चला कि राजेश अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। इस दौरान सभी शराब पी रहे थे। पार्टी के दौरान कहासुनी होने पर हरियाणा रोहतक निवासी जगमोहन ने उस पर गोली चला दी। पुलिस ने जगमोहन को गिरफ्तार कर लिया। जाच में पता चला कि जगमोहन पर लूटपाट के कई मामले दर्ज हैं। वहीं राजेश पर हत्या का मामला दर्ज है। दोनों फिलहाल जमानत पर जेल से बाहर निकले हैं।

chat bot
आपका साथी