डीटीयू मित्र हेल्प डेस्क का शुभारंभ, अब एक स्थान पर मिलेंगी सूचनाएं

दिल्ली प्रौद्यिगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में अब सभी सूचनाएं एक स्थान पर उपलब्ध होंगी। शुक्रवार को डीटीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने प्रशासनिक ब्लॉक में डीटीयू मित्र नामक हेल्प डेस्क का दीप जलाकर शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 08:42 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 08:42 PM (IST)
डीटीयू मित्र हेल्प डेस्क का शुभारंभ, अब एक स्थान पर मिलेंगी सूचनाएं
डीटीयू मित्र हेल्प डेस्क का शुभारंभ, अब एक स्थान पर मिलेंगी सूचनाएं

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली: दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में अब सभी सूचनाएं एक स्थान पर उपलब्ध होंगी। शुक्रवार को डीटीयू कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने प्रशासनिक ब्लॉक में डीटीयू मित्र हेल्प डेस्क का दीप जलाकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि यह एक अच्छी पहल है। दाखिलों, नियुक्तियों आदि के साथ ही विद्यार्थियों के कई तरह के सवाल रहते हैं जिसके लिए उन्हें परेशान होना पड़ता था। अब ये सभी जानकारियां एक डेस्क से ही उपलब्ध हो जाएंगी। इस अवसर पर कुलपति ने फोन नंबर 01127852203 भी जारी किया। वहीं, हेल्प डेस्क की सुपरवाइजर प्रो. एस इंदु ने बताया कि यह हेल्प डेस्क सूचना केंद्र एवं ग्राहक सेवा केंद्र की तरह काम करेगी। यहां पर लैंडलाइन फोन के अलावा इंटरकॉम व ई-मेल की भी सुविधा होगी। हेल्प डेस्क का समय सुबह 10 बजे से सांय 5 बजे तक होगा।

chat bot
आपका साथी