डॉक्टरों का वेतन जारी करने का आदेश, खाते में आने तक हड़ताल पर अड़े

उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने आज सितंबर महीने तक का सभी डॉक्टरों का वेतन जारी कर दिया है इसके साथ ही सफाई कर्मचारियों और डोमेस्टिक ब्रीडिग चेकर्स का अगस्त 2020 तक का वेतन जारी कर दिया गया है। निगम ने नर्सों का जुलाई 2020 तक और हेल्थ वर्कर्स का जून 2020 तक का वेतन जारी कर दिया गया है। शिक्षकों और अन्य ग्रुप ए बी सी अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों अन्य दैनिक वेतनभोगियों का जून 2020 तक के वेतन को मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही अप्रैल 2020 तक की पेंशन को भी मंजूरी दे दी गई है। उत्तरी दिल्ली नगर निगम अपने सभी कर्मचारियों का बकाया वेतन समय पर देने की हरसंभव प्रयास कर रही है। फंड की व्यवस्था के अनुसार चरणबद्ध तरीके से शेष श्रेणियों के कर्मचारियों को वेतन जारी करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Oct 2020 09:42 PM (IST) Updated:Tue, 27 Oct 2020 09:42 PM (IST)
डॉक्टरों का वेतन जारी करने का आदेश, खाते में आने तक हड़ताल पर अड़े
डॉक्टरों का वेतन जारी करने का आदेश, खाते में आने तक हड़ताल पर अड़े

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली

उत्तरी दिल्ली नगर निगम के हिदूराव अस्पताल में चल रही डॉक्टरों की हड़ताल के बाद महापौर जय प्रकाश ने डॉक्टरों का बकाया वेतन जारी करने के आदेश दे दिए हैं। हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि जब तक वेतन उनके खाते में नहीं आ जाता, वे हड़ताल पर रहेंगे। जय प्रकाश ने डॉक्टरों से मुलाकात की और कहा कि सितंबर तक का बकाया वेतन जारी करने के आदेश दे दिए गए हैं। सभी से अपील है कि वे काम पर लौट जाएं।

जय प्रकाश ने बताया कि डॉक्टरों के साथ सफाई कर्मचारियों और डोमेस्टिक ब्रीडिग चेकर्स का अगस्त तक, नर्सो का जुलाई तक हेल्थ वर्कर्स का जून 2020 तक का वेतन जारी कर दिया गया है। शिक्षकों और अन्य ग्रुप ए, बी, सी, अन्य चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, अन्य दैनिक वेतनभोगियों का जून 2020 तक के वेतन को मंजूरी दे दी गई है। इसके साथ ही अप्रैल 2020 तक की पेंशन को भी मंजूरी दे दी गई है।

वहीं, हिदूराव अस्पताल के डॉक्टर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिमन्यु सरदाना ने कहा कि जब तक वेतन उनके बैंक खातों में जारी नहीं हो जाता तब तक वे हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी मांग वेतन जारी करने के साथ वेतन मुद्दे का स्थायी समाधान करने की है। हर बार यही होता है कि जब हड़ताल करते हैं तो वेतन जारी हो जाता है और फिर बाद में दो तीन माह का वेतन बकाया हो जाता है। इसलिए प्रशासन को हमारा वेतन हर बार समय से जारी करने की व्यवस्था करनी चाहिए। सभी अस्पतालों और डिस्पेंसरियों में रही हड़ताल

उत्तरी दिल्ली नगर निगम सभी डिस्पेंसरियों के साथ हिदूराव समेत छह निगम अस्पतालों में हड़ताल रही। सीनियर डॉक्टरों ने भी रेजिडेंट डॉक्टर्स की हड़ताल का समर्थन किया था। इस वजह से मरीजों को भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

chat bot
आपका साथी