चीन की मीडिया के खिलाफ किया प्रदर्शन

नई दिल्ली के प्रेस क्लब पर मंगलवार को वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया से जुड़े पत्रकारों ने चीन की मीडिया और चीन के सामान के खिलाफ प्रदर्शन किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 01 Jul 2020 02:13 AM (IST) Updated:Wed, 01 Jul 2020 06:11 AM (IST)
चीन की मीडिया के खिलाफ किया प्रदर्शन
चीन की मीडिया के खिलाफ किया प्रदर्शन

जासं, नई दिल्ली :

नई दिल्ली के प्रेस क्लब पर मंगलवार को वर्किंग जर्नलिस्ट ऑफ इंडिया से जुड़े पत्रकारों ने चीन की मीडिया और चीन के सामान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने चीन की मीडिया पर पाबंदी लगाने की मांग की। पत्रकारों ने चीन के राष्ट्रपति की फोटो पर कालिख लगाकर अपना विरोध प्रकट किया। पत्रकारों का कहना है कि भारत को चीन के साथ सारे करार रद्द कर देने चाहिए और लोगों को चीन की वस्तुओं का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। लोगों को अधिक से अधिक स्वदेशी का इस्तेमाल करना चाहिए।

chat bot
आपका साथी