झूठी आर्थिक घोषणाएं कर रहीं दिल्ली व केंद्र सरकार : कांग्रेस

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी और उपाध्यक्ष जयकिशन ने संयुक्त बयान में दिल्ली और केन्द्र सरकार पर कोविड की आड़ में झूठी आर्थिक मदद की घोषणा का आरोप लगाया है। शनिवार को जारी बयान में उन्होंने कहा कि शिक्षा के मामले में दिल्ली सरकार ऑनलाइन कक्षाएं चलाने का लोगों को हरा चश्मा दिखा रही है। इस सरकार में स्वास्थ्य और शिक्षा की जो दुर्गति हुई है उसकी कितनी मिसाल दें!

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Jul 2020 08:59 PM (IST) Updated:Sat, 11 Jul 2020 08:59 PM (IST)
झूठी आर्थिक घोषणाएं कर रहीं दिल्ली व केंद्र सरकार : कांग्रेस
झूठी आर्थिक घोषणाएं कर रहीं दिल्ली व केंद्र सरकार : कांग्रेस

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अनिल चौधरी और उपाध्यक्ष जयकिशन ने संयुक्त बयान में दिल्ली और केंद्र सरकार पर कोविड की आड़ में झूठी आर्थिक मदद की घोषणा करने का आरोप लगाया है।

शनिवार को जारी बयान में जयकिशन ने कहा कि सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के मां-बाप कोविड, लॉकडाउन की वजह से भुखमरी के कगार पर हैं। 50 फीसद अभिभावकों के पास ऑनलाइन पढ़ाई के लिए स्मार्ट फोन तक नहीं है, जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। सरकारी स्कूलों के शिक्षकों का वेतन समय से नहीं दिया जा रहा है। वहीं पब्लिक स्कूलों के शिक्षक वेतन के लिए जूझ रहे हैं। ऐसे में दिल्ली सरकार का शिक्षा विभाग किस आधार पर शिक्षा में सुधार और ऑनलाइन शिक्षा की बात कर रहा है।

chat bot
आपका साथी