दिल्ली कैंट एरिया में आर्मी अफसरों के घर चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली कैंट स्थित आर्मी अफसरों के

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Mar 2018 10:08 PM (IST) Updated:Tue, 20 Mar 2018 10:08 PM (IST)
दिल्ली कैंट एरिया में आर्मी अफसरों के घर चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार
दिल्ली कैंट एरिया में आर्मी अफसरों के घर चोरी करने वाले तीन गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने दिल्ली कैंट स्थित आर्मी अफसरों के घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह को दबोचने में सफलता पाई है। पुलिस ने इस मामले में सेना के इंजीनिय¨रग सर्विस से निलंबित कर्मचारी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान धर्मबीर (सेना के इंजीनिय¨रग सर्विस से निलंबित कर्मी) दीपक और धीरज के रूप में हुई है। मुख्य आरोपी धर्मबीर सेना का पहचान पत्र दिखाकर कैंट एरिया में प्रवेश पाता था। इनके पास से चोरी की एलईडी टीवी, कैमरा, घड़ी, चांदी के 12 बर्तन बरामद हुए हैं। जिस कार से ये चोरी का सामान लाते थे पुलिस ने उसे कब्जे में ले लिया है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने पांच आर्मी अफसरो के घरों में हुई चोरी की वारदात को सुलझाने का दावा किया है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध शाखा) भीष्म सिंह ने बताया कि हाल के दिनों में दिल्ली कैंट एरिया में दिनदहाड़े कई आर्मी अफसरों के घरों में चोरी की घटना घटी थी। तफ्तीश में पता चला कि सेना के ही एक कर्मी के माध्यम से चोरी की वारदात हो रही है। सुराग मिलते ही इंस्पेक्टर कुलदीप की टीम ने 18 मार्च को द्वारका इलाके से धर्मबीर, दीपक और धीरज को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि गिरोह का मुखिया धर्मबीर सेना के इंजीनिय¨रग सर्विस में कार्यरत था। बाद में उसे निलंबित कर दिया गया। वर्ष 2009 में एक लूटपाट के मामले में वह जेल जा चुका है। जेल में उसकी मुलाकात पालम के रहने वाले दीपक से हुई थी। दीपक भी दिल्ली कैंट थाना क्षेत्र में लूटपाट के मामले में जेल में बंद था। जेल से बाहर निकलने के बाद दोनों ने गिरोह बनाकर सेंधमारी शुरू कर दी। दीपक ने पालम के ही रहने वाले धीरज को अपने साथ जोड़ा था।

chat bot
आपका साथी