यूट्यूब वीडियो के चक्कर में गायब हुई लड़की मिली

यूट्यूब पर वीडियो बनाने के चक्कर में गायब हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने तलाश लिया है। अदालत के आदेश पर उसे पेश किया गया जहां से उसे नारी निकेतन भेज दिया गया है। अदालत ने इस मामले में अपहरण का केस दर्ज करने का आदेश दिया है। लड़की के गायब होने के बाद उसकी मां ने पहले थाने में शिकायत दी थी और उसके बाद अदालत में शिकायत देकर केस दर्ज करने की गुहार लगाई थी। अदालत ने

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 08:01 PM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 08:01 PM (IST)
यूट्यूब वीडियो के चक्कर 
में गायब हुई लड़की मिली
यूट्यूब वीडियो के चक्कर में गायब हुई लड़की मिली

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली:

यूट्यूब पर वीडियो बनाने के चक्कर में गायब हुई नाबालिग लड़की को पुलिस ने तलाश लिया है। अदालत के आदेश पर उसे पेश किया गया, जहां से उसे नारी निकेतन भेज दिया गया है। अदालत ने इस मामले में अपहरण का केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

लड़की के गायब होने के बाद उसकी मां ने पहले थाने में शिकायत दी थी और उसके बाद अदालत में शिकायत देकर केस दर्ज करने की गुहार लगाई थी। अदालत ने केस दर्ज करने से पहले लड़की को तलाशने का आदेश दिया था। तीस हजारी अदालत के मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट प्रणव जोशी ने बुराड़ी थाने के एसएचओ को आदेश दिया है कि इस मामले में अपहरण का केस दर्ज किया जाए।

बुराड़ी निवासी एक महिला ने अदालत में दायर शिकायत में कहा था कि उनकी बेटी तीन युवतियों और एक युवक के संपर्क में थी, जोकि यूट्यूब पर वीडियो बनाते हैं। 16 अक्टूबर को उनकी बेटी से मिलने चारों घर आए और वीडियो बनाने के लिए डेढ़ लाख रुपये मांगे। शिकायत के मुताबिक उन्होंने पैसे देने से इन्कार कर दिया और कुछ काम से बाजार चली गई। कुछ देर बाद जब लौटकर आई तो चारों जा चुके थे और उनकी बेटी भी घर पर नहीं थी। कुछ देर बाद बेटी का फोन आया कि वह पैसों का इंतजाम खुद कर लेगी और घर पर नहीं आएगी। इस पर अदालत ने पुलिस को आदेश दिया था कि लड़की को तलाश कर पेश किया जाए।

chat bot
आपका साथी