दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के साथ हुआ सप्ताह का आगाज, बढ़ी ठंड

ठंड ने दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे दी है। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में लोगों को कोहरा देखने को मिला। दफ्तरों के लिए निकले लोगों को कार की फॉग लाइट जलानी पड़ी।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2015 08:07 AM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2015 08:17 AM (IST)
दिल्ली-एनसीआर में कोहरे के साथ हुआ सप्ताह का आगाज, बढ़ी ठंड

नई दिल्ली। ठंड ने दिल्ली-एनसीआर में दस्तक दे दी है। सप्ताह की शुरुआत में सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में लोगों को कोहरा देखने को मिला। दफ्तरों के लिए निकले लोगों को कार की फॉग लाइट जलानी पड़ी।

यह स्थिति दिल्ली के साथ-साथ नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद व गुड़गांव में भी रही। हालांकि, कोहरे के चलते लोगों को ज्यादा दिक्कत नहीं आई, लेकिन आने वालों दिनों कोहरा घना हो सकता है। इसके साथ ही औसत तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

घने कोहरे की वजह से मेट्रो संचालन में दिक्कत नहीं आई। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में मौसम ऐसा ही बना रहेगा। रात के तामपान में गिरावट का अनुमान है।

chat bot
आपका साथी