कक्षा तीन के छात्र का अपहरण कर कुकर्म किया, बालक की हालत गंभीर

एक गांव में सात वर्षीय बच्चे को अगवा कर उसके साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने गंभीर अवस्था में मासूम को अस्पताल में भर्ती कराकर इसकी शिकायत थाने में की है।

By Ramesh MishraEdited By: Publish:Sun, 16 Aug 2015 01:53 PM (IST) Updated:Sun, 16 Aug 2015 06:37 PM (IST)
कक्षा तीन के छात्र का अपहरण कर कुकर्म किया, बालक की हालत गंभीर

मुरादनगर । गाजियाबाद जनपद के मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में सात वर्षीय बच्चे को अगवा कर उसके साथ कुकर्म करने का मामला सामने आया है। परिजनों ने गंभीर अवस्था में मासूम को अस्पताल में भर्ती कराकर इसकी शिकायत थाने में की है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

एक गांव निवासी सात वर्षीय बच्चा गांव स्थित स्कूल में कक्षा 3 का छात्र है। शुक्रवार शाम को छात्र घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच वह लापता हो गया। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा।

शनिवार अलसुबह परिजनों को किसी ने बताया कि किशोर बेहोशी कि हालत में गांव के एक बंद मकान में पड़ा है। यह सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। छात्र की हालत को देखकर परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

होश में आने पर छात्र ने बताया कि गांव के चार युवकों ने उसके साथ जबरन कुकर्म किया, जब उसने इनका विरोध किया तो उन्होंने छात्र को जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीडि़त परिजनोंं ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

chat bot
आपका साथी