जरूरतमंदों की सेवा में जुटे हैं भाजपा कार्यकर्ता : आदेश गुप्ता

बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में लोगों को संक्रमण से बचाने व प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए रविवार को भाजपाइयों ने काढ़ा व अन्य सामान बाटा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 06 Jul 2020 02:00 AM (IST) Updated:Mon, 06 Jul 2020 02:00 AM (IST)
जरूरतमंदों की सेवा में जुटे हैं भाजपा कार्यकर्ता : आदेश गुप्ता
जरूरतमंदों की सेवा में जुटे हैं भाजपा कार्यकर्ता : आदेश गुप्ता

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली :

बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में लोगों को संक्रमण से बचाने व प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए रविवार को भाजपाइयों ने काढ़ा व अन्य सामान बाटा। भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता व दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व स्थानीय विधायक रामवीर सिंह बिधूड़ी यहा बतौर अतिथि पहुंचे। जरूरतमंद लोगों को आयुष काढ़ा, सैनिटाइजर, फेस शील्ड, साबुन व अन्य सामान बाटने के बाद भाजपा दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि दो गज की दूरी का पालन करते हुए लाकडाउन के प्रारंभ से ही भाजपा कार्यकर्ता गरीब व जरूरतमंद लोगों की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में एक तरफ जहा अन्य पाíटयों के कार्यकर्ता डर के मारे घर में छुपे हुए हैं। वही दिल्ली में भाजपा कार्यकर्ता बिना डरे लोगों की सेवा में जुटे हैं। जरूरतमंदों को खाने के पैकेट, राशन किट व संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सामान नियमित रूप से बाटा जा रहा है। दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने संबोधन के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली के लोगों को कोरोना की जिम्मेदारी ली है। इसके लिए उनका जितना आभार जताया जाए उतना कम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगे भी ऐसे ही जरूरतमंद लोगों की मदद करने का आह्वान किया। इस मौके पर दक्षिणी दिल्ली नगर निगम की महापौर अनामिका मिथिलेश, दक्षिण दिल्ली के जिलाध्यक्ष रोहताश कुमार, उत्तर पूर्वी जिले के जिलाध्यक्ष व विधायक अजय महावर, मिथिलेश सिंह, रणवीर राठौड़, महेश लोहिया व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी