आज आएगा ODD EVEN का बड़ा सच, BJP सांसद खोलेंगे राज

भाजपा के राज्यसभा सांसद आज पत्रकार वार्ता कर ऑड-इवन पर कराए गए सर्वेे के नतीजों को लेकर जनता को बताएंगे।

By JP YadavEdited By: Publish:Fri, 29 Apr 2016 08:36 AM (IST) Updated:Fri, 29 Apr 2016 01:38 PM (IST)
आज आएगा ODD EVEN का बड़ा सच, BJP सांसद खोलेंगे राज

नई दिल्ली। ऑड-इवन के दूसरे चरण के दावे और उसकी सच्चाई से से आज पर्दा उठेगा। भारतीय जनता पार्टी के सांसद उस सर्वे का आज जनता दरबार में पेश करेंगे। इस सर्वे में आज दिल्ली सरकार के उस दावे की कलई खुल जाएगी जो उसने दावा किया है।

केजरीवाल के ODD EVEN की हकीकत जानने के लिए सर्वे करा रही भाजपा

भाजपा सांसद आज पत्रकार वार्ता कर ऑड-इवन पर कराए गए सर्वेे के नतीजों को लेकर जनता को बताएंगे। पत्रकार वार्ता 10, अशोक रोड पर दोपहर 3 बजे होगी।

इस योजना के प्रभाव को लेकर सर्वेक्षण के तहत 25 अप्रैल से दिल्ली के व्यस्त चौराहों पर लोगों से फॉर्म भरवाए गए थे। इस लोक अभियान में 400 कार्यकर्ताओं ने सर्वेक्षण में भाग लिया था।

लोगों से ऑड-इवेन योजना से प्रदूषण और ट्रैफिक जाम पर पड़ने वाले असर, ऑटो व टैक्सी वालों की लूट, लोगों की परेशानी से संबंधित प्रश्न के साथ यह भी पूछा गया था।

यह भी जानने की कोशिश की गई थी कि योजना लागू करने से पहले पूरी तैयारी की गई थी या नहीं? जनता से यह भी पूछा गया था कि उनकी नजर में यह योजना सफल है या विफल?

chat bot
आपका साथी