भाजपा पार्षद भ्रष्टाचार में लिप्त: दुर्गेश पाठक

दो साल बाद होने वाले दिल्ली के तीनों नगर निगमों के चुनाव के लिए शुरू हो चुकी सियासी उठापटक के बीच आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने एक बाद फिर भाजपा निगम पार्षदों को लेकर आरोप लगाया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 06:37 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 06:37 PM (IST)
भाजपा पार्षद भ्रष्टाचार में लिप्त: दुर्गेश पाठक
भाजपा पार्षद भ्रष्टाचार में लिप्त: दुर्गेश पाठक

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली :

दो साल बाद होने वाले तीनों निगमों के चुनाव के लिए शुरू हो चुकी सियासी उठापटक के बीच आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता एवं नगर निगम प्रभारी दुर्गेश पाठक ने एक बार फिर भाजपा निगम पार्षदों को लेकर आरोप लगाया है। पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के निगम पार्षद भ्रष्टाचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह बात मैं ही नहीं कह रहा, भाजपा के नेता भी मान रहे हैं।

उन्होंने कहा कि 2017 में निगम चुनाव के समय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रहे मनोज तिवारी ने यह बात कही थी और अपने सभी पार्षदों का टिकट काट दिया था। सभी सीटों पर नए प्रत्याशी उतारे गए थे। उन्होंने कहा कि अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता भी यही बात कह रहे हैं। गुप्ता ने एक साक्षात्कार में स्वीकार कर लिया है कि उनके पार्षद भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और आगामी चुनाव में नए चेहरों को मौका देंगे। पाठक ने आरोप लगाया कि भाजपा के पूर्व पार्षदों ने जितना भ्रष्टाचार पिछले 10 वर्षो में किया, उससे अधिक भ्रष्टाचार भाजपा के वर्तमान पार्षदों ने चार साल में किया है। दिल्ली की जनता अब भाजपा के छलावे में नहीं आएगी और आने वाले निगम चुनाव में उसे घर पर बैठा देगी।

chat bot
आपका साथी