बेटी बचाओ का संदेश ले व्हील चेयर से मुंबई के लिए निकले दिव्यांग विनोद

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दिव्यांगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने और लोगों को बेटी पढ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Mar 2018 03:00 AM (IST) Updated:Mon, 19 Mar 2018 03:00 AM (IST)
बेटी बचाओ का संदेश ले व्हील चेयर से मुंबई के लिए निकले दिव्यांग विनोद
बेटी बचाओ का संदेश ले व्हील चेयर से मुंबई के लिए निकले दिव्यांग विनोद

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : दिव्यांगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने और लोगों को बेटी पढ़ाओ और बेटी बचाओ का संदेश देने के लिए इंडिया गेट से व्हील चेयर के जरिये 28 वर्षीय विनोद ठाकुर रविवार को गेटवे ऑफ इंडिया, मुंबई के लिए निकले। दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

दिल्ली के उत्तम नगर निवासी और मूलरूप से बिहार के रहने वाले विनोद पेशे से कलाकार हैं। विनोद ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिव्यांगों को जो नई पहचान दी है और उससे जो जोश व उमंग पैदा हुआ है, उसे दिखाने के लिए मैं लगभग 1500 किमी. लंबी दूरी का सफर व्हील चेयर से तय करूंगा। सफर के दौरान लोगों को बेटियों को बचाने और उन्हें पढ़ाने के प्रति जागरूक करूंगा। इस सफर में मेरा साथ दो बच्चियां भी दे रही हैं।'

उन्होंने कहा कि अगर यह दूरी 30 दिन के अंदर तय हो जाती है तो गिनीज बुक ऑफ व‌र्ल्ड रिकॉर्ड में भी नाम दर्ज होगा। यह किसी दिव्यांग के लिए कीर्तिमान स्थापित करने जैसा होगा। रोजाना तकरीबन 50 किमी. का सफर हाथ से व्हील चेयर को चलाकर तय करना है। इस सफर के दौरान पांच सदस्यों का दल भी उनके साथ रहेगा। उनका कहना है कि इसके लिए किसी अभ्यास की जरूरत नहीं है, बल्कि इच्छा शक्ति की जरूरत है। भले ही दिव्यांग शब्द के रूप में हमें नई पहचान मिली हो, लेकिन अभी लोगों के मन में तमाम तरह की धारणाएं बनी हुई हैं। उस नकारात्मक सोच को लोगों के मन से दूर करने के लिए संकल्प लिया है कि दिव्यांग सब कुछ कर सकते हैं।

इस मौके पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि कार से दिल्ली से मुंबई का सफर करना भी किसी चुनौती से कम नहीं होता है, लेकिन व्हील चेयर से इतनी लंबी दूरी तय करना जज्बे वाला काम है। उन्हें इस सफर के लिए शुभकामना देता हूं कि वे इसमें कामयाब हों।

chat bot
आपका साथी