असम के लोगों ने प्रशांत विहार में की दुर्गा पूजा

जागरण संवाददाता बाहरी दिल्ली शारदीय नवरात्र के अवसर पर समन्नय संस्था की ओर से प्रशांत ि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 01:10 AM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 01:10 AM (IST)
असम के लोगों ने प्रशांत विहार में की दुर्गा पूजा
असम के लोगों ने प्रशांत विहार में की दुर्गा पूजा

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली :

शारदीय नवरात्र के अवसर पर समन्नय संस्था की ओर से प्रशांत विहार में दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया। असम के लोगों ने रविवार को महानवमी व दशहरा एक साथ मनाया। इस मौके पर दुर्गा पूजा समिति की ओर से धूमधाम से दुर्गा पूजा की गई। इस दौरान समिति की ओर से कोरोना व प्रदूषण को देखते हुए अलग ही अंदाज में मां दुर्गा की आराधना की गई। मां दुर्गा के पोस्टर को बड़े आकार में बनाकर उनकी पूजा हुई। दिल्ली के विभिन्न इलाको में रह रहे असम के परिवारों व युवाओं ने इस पूजा में भाग लिया। असमी भाषा में गाई गई मां की भेंट सुन लोग भाव विभोर हो गए।

कोरोना संक्रमण को देखते हुए समिति की ओर से न रावण का पुतला जलाया गया न सिदूर खेला का आयोजन किया गया। यहां डॉ. निरंजन भट्टाचार्य, डॉ. चंदन, शुभ्रतो, त्रिदीप, शशांक आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी