अफ्रीकी नागरिकों पर हमले को लेकर बढ़ी सियासी गर्मी, दिल्ली में प्रदर्शन

दिल्ली में पिछले दिनों हुए अफ्रीकी नागरिकों पर हमले का मामला गरमाता जा रहा है। इस मुद्दे पर अफ्रीकी छात्र-छात्राओं ने आज सुबह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन भी किया।

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 30 May 2016 12:45 PM (IST) Updated:Mon, 30 May 2016 02:59 PM (IST)
अफ्रीकी नागरिकों पर हमले को लेकर बढ़ी सियासी गर्मी, दिल्ली में प्रदर्शन

नई दिल्ली। दिल्ली में पिछले दिनों हुए अफ्रीकी नागरिकों पर हमले का मामला गरमाता जा रहा है। इस मुद्दे पर अफ्रीकी छात्र-छात्राओं ने आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन भी किया।

वहीं, इससे पहले भारत ने यहां 20 मई को एक झगड़े में मारे गए कांगो के एक नागरिक के परिवार को आज मामले की त्वरित सुनवाई और इस अपराध के दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार अभियोग चलाने का आश्वासन दिया।

विदेश मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मासोंदा केटाडा ओलिवर के परिजनों से हवाईअड्डे पर मुलाकात की और उन तक सरकार की यह बात पहुंचाई।

मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि अधिकारी ने उन्हें यह भी सूचित किया कि ओलिवर के शव को उसके देश भेजने में आने वाले पूरे खर्च को भारत सरकार वहन करेगी।

दिल्ली में मारे गए कांगो छात्र के परिवार वालों से आज जॉइंट सेक्रेटरी (वेस्ट अफ्रीका) बिरेन्द्र यादव ने मुलाकात की और बताया कि मृतक के शव को भेजने का खर्चा भारत सरकार उठाएगी।

जॉइंट सेक्रेटरी ने मृत कांगो छात्र के परिजनों को बताया कि विदेश मंत्री ने मामले के फास्ट ट्रायल की मांग की है और आश्वस्त किया है कि तीनों आरोपियों को उचित सजा मिलेगी।

उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्यों ने इस सहायता के लिए भारत सरकार को धन्यवाद दिया।

परिजनों को बताया गया कि विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इस मामले की त्वरित सुनवाई के आदेश दिए हैं।

एक निजी संस्थान में फ्रेंच भाषा के शिक्षक 23 वर्षीय ओलिवर की ऑटो रिक्शा में बैठने को लेकर हुए झगड़े में दक्षिणी दिल्ली के वसंत कुंज में हत्या कर दी गई थी।

अफ्रीकी देशों के दूतों ने इस हत्या पर गुस्सा जताया, जिसके बाद भारत ने उन्हें अफ्रीकी नागरिकों की सुरक्षा को लेकर आश्वस्त किया।

chat bot
आपका साथी