AAP के बाद NSUI ने भी बोला ईरानी पर हमला, घर के बाहर प्रदर्शन

भारतीय जनता पार्टी की चार महिला नेत्रियों (वसुंधरा राजे सिंधिया, सुषमा स्वराज, पंकजा मुंडे व स्मृति ईरानी) विपक्ष ने घेराबंदी तेज कर दी है। आम आदमी पार्टी (आप) के जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बाद भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) ने भी मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के घर

By JP YadavEdited By: Publish:Mon, 29 Jun 2015 09:40 AM (IST) Updated:Mon, 29 Jun 2015 03:50 PM (IST)
AAP के बाद NSUI ने भी बोला ईरानी पर हमला, घर के बाहर प्रदर्शन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी की चार महिला नेत्रियों (वसुंधरा राजे सिंधिया, सुषमा स्वराज, पंकजा मुंडे व स्मृति ईरानी) विपक्ष ने घेराबंदी तेज कर दी है।

आम आदमी पार्टी (आप) के जंतर मंतर पर प्रदर्शन के बाद भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआइ) ने मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी के घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन को काबू करने के लिए दिल्ली पुलिस को वाटर कैनन के साथ पुलिस बल का भी सहारा लेना पड़ा।

इससे पहले आम आदमी पार्टी ने वसुंधरा राजे सिंधिया, सुषमा स्वराज, पंकजा मुंडे व स्मृति ईरानी पर भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर जंतर मंतर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान आप नेता दिलीप पांडे ने कहा कि भ्रष्टाचार में लिप्त चारों नेताओं को उनके पद से हटाया जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी हमला करते हुए कहा कि रेडियो पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'मन की बात' में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के मन की बात नहीं, बल्कि अपने मन की बात की है।

सचिन पायलट का केंद्र-राज्य सरकार पर निशाना

इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री सचिन पायलट ललित मोदी प्रकरण में केंद्र के साथ-साथ राज्य सरकार पर भी निशाना साधा। राजस्थान के दिग्गज नेता ने कहा कि ललित मोदी प्रकरण के अलावा अन्य मामलों में भी भारतीय जनता पार्टी के साथ-साथ राज्य सरकार को भी जवाब देना चाहिए।

इन मामलों में घिरी हैं ये मंत्री

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी की मदद करने को लेकर विवादों से घिरी हैं, जबकि मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी पर चुनावी हलफनामों में शैक्षणिक योग्यता के बारे गलत जानकारी देने का आरोप है। महाराष्ट्र में पंकजा मुंडे पर बिना टेंडर खरीदारी का निर्देश देने का आरोप है। इसमें 200 करोड़ के घोटाले का आरोप लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी