भ्रष्टाचार पर वारः दिल्ली सरकार कराएगी पेंशन के सभी मामलों की जांच

विवादों में रही वृद्धावस्था पेंशन के मामलों की दिल्ली सरकार जांच कराएगी। सभी को आधार से लिंक किया जाएगा तथा पेंशन पाने वाले सभी लोगों के मोबाइल नंबर पंजीकृत किए जाएंगे।

By JP YadavEdited By: Publish:Tue, 15 Mar 2016 08:48 AM (IST) Updated:Tue, 15 Mar 2016 09:07 AM (IST)
भ्रष्टाचार पर वारः दिल्ली सरकार कराएगी पेंशन के सभी मामलों की जांच

नई दिल्ली। विवादों में रही वृद्धावस्था पेंशन के मामलों की दिल्ली सरकार जांच कराएगी। सभी को आधार से लिंक किया जाएगा तथा पेंशन पाने वाले सभी लोगों के मोबाइल नंबर पंजीकृत किए जाएंगे।

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी कहते हैं कि दिल्ली सरकार ने पेंशन को आधार कार्ड से लिंक करने का ऐसा फॉर्मूला लागू किया है कि गड़बड़ी दूर होती जा रही है। इस व्यवस्था में पहले चरण में एक लाख दस हजार पेंशन वालों को शामिल किया गया था। जिसमें अभी तक 38 हजार मामले गड़बड़ी के सामने आए हैं।

ये मामले 2014 में रोके गए थे। सरकार से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अब दूसरे चरण में कुछ और पेंशनधारियों को शामिल किया जाएगा। सभी से आधार कार्ड व उनके मोबाइल नंबर की प्रतिलिपि उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। यह कार्य अगले एक साल में पूरा कर लिया जाएगा।

सूत्रों का कहना है कि सरकार को शिकायत मिली है कि कुछ लोग गड़बड़ी कर दो दो या तीन तीन नामों से पेंशन ले रहे हैं। इस प्रक्रिया में यह सब सामने आएंगे। सरकार गड़बड़ी करने वालों की पहचान कर उनसे अभी तक गलत हाथों में दी गई पेंशन को भी वसूलेगी। इसके लिए व्यापक अभियान चलाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी