निगम की बदहाली के लिए आप व भाजपा जिम्मेदार: अनिल चौधरी

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि निगम कर्मचारियों को वेतन देने के बजाय आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार और भाजपा शासित दिल्ली नगर निगम लड़ाई में व्यस्त हैं। कर्मचारियों को वेतन का भुगतान करने के लिए जमीनी स्तर पर कुछ काम करने के बजाय एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 09:55 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 09:55 PM (IST)
निगम की बदहाली के लिए आप 
व भाजपा जिम्मेदार: अनिल चौधरी
निगम की बदहाली के लिए आप व भाजपा जिम्मेदार: अनिल चौधरी

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल चौधरी कहा कि निगम कर्मचारियों को वेतन देने के बजाय आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा लड़ाई में व्यस्त हैं। कर्मचारियों को वेतन का भुगतान करने के लिए जमीनी स्तर पर काम करने के बजाय दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहीं हैं। निगम की बदहाली के लिए दोनों पार्टियां जिम्मेदार हैं।

उन्होंने कहा कि तीनों निगमों के महापौर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए मुख्यमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठ गए। कांग्रेस के शासनकाल में नगर निगमों का फंड कभी नहीं रोका गया।

चौधरी ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार ने चौथे वित्त आयोग की सिफारिश को लागू नहीं किया। लंबे समय तक फंड जारी नहीं किए जाने से निगम वित्तीय रूप से कमजोर होते जा रहे हैं।

chat bot
आपका साथी