डॉ. शशि रोमा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मनोनीत

By Edited By: Publish:Wed, 23 May 2012 09:01 PM (IST) Updated:Thu, 24 May 2012 12:51 AM (IST)
डॉ. शशि रोमा विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मनोनीत

नई दिल्ली, जासं : अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रोमा संस्कृति विशेषज्ञ नृवैज्ञानिक साहित्यकार पद्मश्री डॉ. श्याम सिंह शशि को सर्बिया रिपब्लिक की राजधानी बेलग्रेड में नवगठित अंतरराष्ट्रीय रोमा संस्कृति विश्वविद्यालय का अध्यक्ष व कुलाधिपति मनोनीत किया गया है। इस संबंध में उन्होंने विश्व रोमा संगठन के अध्यक्ष सर्बिया के पूर्व मंत्री योवन दमयानोविच का पत्र तथा रोमा साहित्य राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल को भेंट किया।

डॉ. शशि ने बताया कि बेलग्रेड, दिल्ली व चंडीगढ़ के अतिरिक्त विश्व के अन्य नगरों में भी रोमा संस्कृति अध्ययन केंद्र स्थापित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि बेलग्रेड में 20 से 22 अप्रैल के दौरान संपन्न हुई तीन दिवसीय रोमा कांग्रेस में अमेरिका, रूस, इंग्लैंड, फ्रांस, जर्मनी, इटली, हंगरी आदि देशों के रोमा बुद्धिजीवी प्रतिनिधि शामिल थे। जहां डॉ. शशि को विश्व रोमा पार्लियामेंट का सदस्य व रोमा शिक्षा आयोग का अध्यक्ष भी मनोनीत किया गया। उन्होंने महापंडित राहुल सांकृत्यायन, अज्ञेय, नागार्जुन, शंकर दयाल सिंह आदि के यात्रावृतांत पहले चरण में रोमानी भाषा में अनुवाद के लिए प्रस्तावित किए हैं। डॉ.शशि का कहना है कि रोमाओं की मातृभाषा रोमानी है जो एक हजार वर्ष पूर्व की हिंदी, पंजाबी, राजस्थानी, हरियाणवी आदि भाषाओं-बोलियों के समीप है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी