उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त व चिकित्सा अधीक्षक को नोटिस

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बाड़ा हिन्दू राव अस्पताल में जरूरी उपकरणों के बगै

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Apr 2017 11:33 PM (IST) Updated:Wed, 26 Apr 2017 11:33 PM (IST)
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त व चिकित्सा अधीक्षक को नोटिस
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त व चिकित्सा अधीक्षक को नोटिस

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली नगर निगम के बाड़ा हिन्दू राव अस्पताल में जरूरी उपकरणों के बगैर मरीजों का इलाज करने के मामले को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने गंभीरता से लिया है। आयोग ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त व अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को नोटिस जारी कर जवाब-तलब किया है। आयोग ने उन्हें जवाब देने के लिए चार सप्ताह का समय दिया है।

आयोग ने नोटिस में कहा है कि अस्पताल के वार्डो में मॉनिटर, ब्लड प्रेशर को प्रदर्शित करने वाले उपकरण आदि उपलब्ध नहीं हैं। उन उपकरणों के बगैर एनेस्थीसिया विभाग काम कर रहा है। इस वजह से इलाज में मरीजों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है। आयोग ने इसे मानवाधिकार का हनन बताया है। निगम के स्थायी समिति ने उपकरण लगाने के लिए 32 लाख रुपये के बजट की स्वीकृति दी थी। इसके बावजूद अस्पताल में उपकरण नहीं लग पाए।

chat bot
आपका साथी