झीलों को पुनर्जीवित करेगी आप सरकार

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली सरकार राजधानी में झीलों को पुनर्जीवित करेगी। इस क्रम में सबसे पहले

By Edited By: Publish:Tue, 21 Jul 2015 11:49 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jul 2015 11:49 PM (IST)
झीलों को पुनर्जीवित 
करेगी आप सरकार

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : दिल्ली सरकार राजधानी में झीलों को पुनर्जीवित करेगी। इस क्रम में सबसे पहले मॉडल टाउन स्थित नैनी झील को पुनर्जीवित किया जाएगा। सरकार का दावा है कि अगले छह महीने के अंदर नैनी झील की सूरत बदल जाएगी।

आपको बता दें कि आप सरकार दिल्ली को व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ पर्यटन की दृष्टि से भी इसे बेहतर बनाना चाहती है। दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों की सचिवालय में बैठक बुलाई थी। जिसमें पहले नैनी झील पर काम करने का फैसला लिया गया। कपिल मिश्रा ने कहा कि हमारे सामने सबसे पहले झीलों को बचाने की चुनौती है। हम न केवल नैनी झील को पुनर्जीवित करेंगे बल्कि इसे एक नया और खूबसूरत रूप भी देंगे। उन्होंने कहा कि झील के चारों तरफ खूबसूरत पेड़ व फूलों से सजा एक पार्क तैयार किया जाएगा, जो झील की खूबसूरती को और निखार देगा। लोगों का अच्छा मनोरंजन हो इसके लिए बोटिंग के साथ-साथ फिशिग के लिए तालाब में मछलियां भी डाली जाएंगी। उन्होंने कहा कि मौजूदा झील के पानी को साफ करना विभाग के लिए बड़ी चुनौती है। इसके लिए सबसे पहले नई तकनीकों का इस्तेमाल कर गंदे पानी को साफ पानी में परिवर्तित किया जाएगा। ये कार्य नगर निगम और डीटीटीडीसी (दिल्ली पर्यटन एवं परिवहन निगम) के बीच एक समझौते के तहत होने जा रहा है।

chat bot
आपका साथी