प्रधानमंत्री भी हुए लैला शाह के सराहनीय कार्यो के मुरीद

जासं, पूर्वी दिल्ली : त्रिलोकपुरी की किन्नर लैला शाह के सराहनीय कार्य के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ

By Edited By: Publish:Thu, 30 Oct 2014 09:21 PM (IST) Updated:Thu, 30 Oct 2014 09:21 PM (IST)
प्रधानमंत्री भी हुए लैला शाह के सराहनीय कार्यो के मुरीद

जासं, पूर्वी दिल्ली : त्रिलोकपुरी की किन्नर लैला शाह के सराहनीय कार्य के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मुरीद हो गए हैं। उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर उनके कार्यो की प्रशंसा की। उन्होंने इसे स्वच्छ भारत अभियान के लिए प्रेरणादायी बताया।

त्रिलोकपुरी दंगों के दौरान सड़क की सफाई करने वाले किन्नर लैला शाह व उनके साथियों के प्रयास की मोदी ने सराहना की है। प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया कि लैला शाह व उनके साथियों का कार्य स्वच्छता की दृष्टि से काफी अच्छा है। इस तरह के प्रयासों से स्वच्छ भारत अभियान को काफी बल मिलेगा। यहां बता दें कि दिल्ली पुलिस भी लैला शाह के प्रयासों की प्रशंसा कर चुकी है।

गौरतलब है कि दीपावली की रात त्रिलोकपुरी में शुरू हुए दंगे से यहां का ब्लाक-27 व 35 के बीच का इलाका बुरी तरह से प्रभावित हुआ था। दंगों के बीच लैला शाह दोनों समुदायों के उपद्रवियों के बीच दीवार बनकर खड़ी हुई थीं, बल्कि उन्होंने साहस व मानवता की मिसाल कायम करते हुए दंगाग्रस्त क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया था। इसके लिए उन्होंने खुद को महात्मा गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रेरित बताया है।

chat bot
आपका साथी