पत्नी को जान से मारने की कोशिश

By Edited By: Publish:Sun, 21 Sep 2014 01:06 AM (IST) Updated:Sun, 21 Sep 2014 01:06 AM (IST)
पत्नी को जान से मारने की कोशिश

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली :

चांदनी महल के तुर्कमान गेट इलाके में पति ने आधी रात को पत्नी के ऊपर पेट्रोल उड़ेल दिया। वह पत्नी को जलाने ही वाला था कि शोर मचाते हुए किसी तरह अपनी जान बचाकर भागी। महिला की शिकायत पर चांदनी महल थाना पुलिस ने आरोपी सदाकत आमीन के खिलाफ हत्या के प्रयास व मारपीट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, सदाकत आमीन डीडीए फ्लैट, तुर्कमान गेट इलाके में परिवार के साथ रहता है। ढाई साल पहले उसकी शाहिदा नाम की महिला से शादी हुई थी। सदाकत का फ्रीज का कंप्रेशर सप्लाई करने का काम है। उसे दस महीने का एक बेटा भी है। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर मनमुटाव व झगड़ा होते रहता था। जिससे सदाकत दूसरी शादी करना चाह रहा था।

बुधवार को दूसरी शादी की बात पर ही पति-पत्नी के बीच देर रात करीब साढे़ 12 बजे झगड़ा हो गया। बात आगे बढ़ने पर सदाकत ने शाहिदा पर पेट्रोल उड़ेल दिया। पेट्रोल डालते ही वह शोर मचाते हुए घर से भागकर बाहर निकल गई। शोर सुनकर पड़ोसी जग गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को कॉल कर दी। जिसके बाद महिला को थाने ले जाकर शिकायत दर्ज कर ली गई।

chat bot
आपका साथी