महिला मरीज से छेड़छाड़ के आरोपी को कैद

By Edited By: Publish:Tue, 26 Aug 2014 11:03 PM (IST) Updated:Tue, 26 Aug 2014 11:03 PM (IST)
महिला मरीज से छेड़छाड़ के आरोपी को कैद

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : एक महिला मरीज से छेड़छाड़ करने के मामले में आरोपी बृज बिहारी राठौर को दिल्ली की अदालत ने एक साल कैद की सजा दी है। बृज एक सरकारी अस्पताल में कार्यरत था। महानगर दंडाधिकारी एकता गाबा की अदालत ने कहा कि यह एक गंभीर मामला है कि एक अस्पताल में इलाज कराते समय भी अगर महिला सुरक्षित नहीं है तो वह कहां सुरक्षित है। अदालत ने आरोपी पर एक हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। साथ ही उसे निर्देश दिया है कि वह पीड़िता को नौ हजार रुपये मुआवजे के तौर पर दें।

पेश मामले में आरोपी राठौर गुरु गोविंद सिंह अस्पताल, रघुबीर नगर में कार्यरत था। एक महिला अपनी सास के साथ 17 मार्च, 2008 को अस्पताल में इलाज करवाने के लिए गई थी। उसने महिला का इलाज करते समय उसे गलत तरीके से छुआ था। इतना ही नहीं बाद में उसने महिला के फोन पर कॉल करना शुरू कर दिया और उस पर मिलने के लिए दबाव बनाने लगा। पुलिस ने महिला की शिकायत पर राठौर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया था।

chat bot
आपका साथी