नई दिल्ली से कामाख्या के बीच विशेष प्रीमियम ट्रेन

By Edited By: Publish:Wed, 23 Jul 2014 10:54 PM (IST) Updated:Wed, 23 Jul 2014 10:54 PM (IST)
नई दिल्ली से कामाख्या के 
बीच विशेष प्रीमियम ट्रेन

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली : गर्मी की छुट्टियां समाप्त होने के बावजूद अभी भी कई रूट की ट्रेनों में भीड़ बरकरार है, जिससे यात्रियों को कंफर्म टिकट नहीं मिल रहा है। यात्रियों की इस परेशानी को दूर करने के लिए उत्तर रेलवे कामाख्या-नई दिल्ली साप्ताहिक एसी प्रीमियम स्पेशल और कटिहार-फिरोजपुर छावनी साप्ताहिक ट्रेन चलाने की घोषणा की है।

कामाख्या-नई दिल्ली साप्ताहिक एसी प्रीमियम (02503/02504)-

कामाख्या से यह विशेष ट्रेन 30 जुलाई से 20 अगस्त तक प्रत्येक बुधवार सुबह 10 बजे प्रस्थान करके दूसरे दिन सायं 6.15 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में 31 जुलाई से 21 अगस्त तक नई दिल्ली से प्रत्येक बृहस्पतिवार को रात 11.40 बजे प्रस्थान करके तीसरे दिन सुबह 8.25 बजे कामाख्या पहुंचेगी। रास्ते में इसका ठहराव न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, बरौनी, वाराणसी और लखनऊ स्टेशन पर ठहरेगी।

कटिहार-फिरोजपुर छावनी साप्ताहिक (05717/05718)-

कटिहार से 24 जुलाई से 14 अगस्त तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को सुबह 9.15 बजे प्रस्थान करके दूसरे दिन सायं 7.30 बजे फिरोजपुर छावनी पहुंचेगी। वापसी में फिरोजपुर छावनी से 25 जुलाई से 15 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार को रात 10.35 बजे प्रस्थान करके तीसरे दिन दोपहर में 12.30 बजे कटिहार पहुंचेगी।

chat bot
आपका साथी