मीत नगर स्टेशन से कई इलाके के लोगों को मिलेगा फायदा : अग्रवाल

By Edited By: Publish:Sun, 23 Feb 2014 11:01 PM (IST) Updated:Mon, 24 Feb 2014 02:33 AM (IST)
मीत नगर स्टेशन से कई इलाके के लोगों को मिलेगा फायदा : अग्रवाल

जासं, पूर्वी दिल्ली : मीत नगर सबोली स्टेशन राजधानी का पहला स्टेशन बन गया है, जहां सहारनपुर की ओर से आने वाली ट्रेनें रुकेंगी। इससे वजीराबाद रोड की निकटवर्ती कॉलोनियों के लोगों को फायदा होगा। यह बात उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सांसद जय प्रकाश अग्रवाल ने रविवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कही।

संवाददाता सम्मेलन का आयोजन गोकलपुरी में किया गया था। इस दौरान स्टेशन के अस्तित्व में आने के बाद लोगों को राहत मिलने की बात कहते हुए सांसद जय प्रकाश अग्रवाल उत्साहित नजर आ रहे थे। उन्होंने इस कार्य के माध्यम से वर्षो पुराने सपने को साकार होने की बात कही। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी का भी शुक्रिया अदा किया। मीत नगर सबोली स्टेशन के उद्घाटन के एक दिन पहले संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा कि स्टेशन से वजीराबाद की निकटवर्ती कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को सुविधा मिलेगी। इससे शाहदरा रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों का बोझ कम होगा। इस कदम से लोगों को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि स्टेशन के लिए उन्होंने अपने फंड से तीन करोड़ रुपये दिए हैं।

chat bot
आपका साथी