व्यापार मेले के दौरान जल्द मिलेगी मेट्रो

By Edited By: Publish:Sat, 16 Nov 2013 09:53 AM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2013 09:54 AM (IST)
व्यापार मेले के दौरान जल्द मिलेगी मेट्रो

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में 19 नवंबर से उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन पर विशेष इंतजाम किए हैं। द्वारका से यमुना बैंक तक सुबह आठ बजे से रात आठ बजे तक एक समान अंतराल पर मेट्रो ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। मेट्रो लाइन के उक्त हिस्से पर व्यस्त समय की तरह 2.40 मिनट के अंतराल पर ट्रेनें चलेंगी। यह व्यवस्था 27 नवंबर तक मेले के समापन के दिन तक होगी।

इसके अलावा तकनीकी खराबी के चलते द्वारका-नोएडा मेट्रो लाइन के लिए दिनभर दो मेट्रो ट्रेन अतिरिक्त रूप से डिपो में खड़ी रहेंगी। प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन पर दर्शकों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए डीएमआरसी ने 24 अतिरिक्त टोकन काउंटर लगाए हैं। मेले के दौरान पड़ने वाले छुंट्टी के दिन काउंटर की संख्या 32 हो जाएगी। ताकि यात्रा टोकन के लिए किसी को लंबा इंतजार नहीं करना पड़े। स्मार्ट कार्ड रीचार्ज कराने के लिए प्रगति मैदान के गेट संख्या 10 पर अलग से व्यवस्था की गई है। प्रगति मैदान के अलावा मेट्रो के अन्य इंटरचेजिंग स्टेशन केंद्रीय सचिवालय, कश्मीरी गेट, राजीव चौक यमुना बैंक पर मेले में आने वाले दर्शकों के मार्गदर्शन के लिए चिन्हित स्थानों पर अतिरिक्त मेट्रो कर्मी तैनात रहेंगे।

बाक्स -

मंगू सिंह ने प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन का लिया जायजा

व्यापार मेले के मद्देनजर प्रगति मैदान मेट्रो स्टेशन पर प्रशासन द्वारा की गई तैयारियों का डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक मंगू सिंह ने स्वयं जाकर जायजा लिया। व्यापार मेले में आगामी 19 नवंबर से आम लोगों की इंट्री शुरू हो जाएगी, जिसे देखते हुए प्रतिदिन एक से सवा लाख लोगों के आने के आसार हैं। मेला स्थल के आसपास पार्किग की सीमित व्यवस्था होने से प्रशासन ने सार्वजनिक परिवहन से दर्शकों को आने की सलाह दी है। मंगू सिंह ने टिकट काउंटर से लेकर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए जिन स्थानों पर अतिरिक्त कर्मचारी लगाए जाएंगे उन्हें देखा और जगह-जगह लगाए गए संकेतक, दिशा सूचक पंिट्टयों को देख पूरी तैयारी को संतोषजनक बताया।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी