पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बारे में 10 खास बातें

लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर, 1901 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सात मील दूर एक छोटे से रेलवे टाउन, मुगलसराय में हुआ था। देश के प्रधानमंत्री पद को सुशोभित करने वाले लाल बहादुर शास्त्री के बारे में 10 खास बातें।

By JP YadavEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2015 01:48 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2015 02:03 PM (IST)
पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के बारे में 10 खास बातें

नई दिल्ली। लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर, 1901 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी से सात मील दूर एक छोटे से रेलवे टाउन, मुगलसराय में हुआ था। देश के प्रधानमंत्री पद को सुशोभित करने वाले लाल बहादुर शास्त्री के बारे में 10 खास बातें।

1. पिता शिक्षक थे, जब लाल बहादुर शास्त्री केवल डेढ़ वर्ष के थे तभी उनके पिता का देहांत हो गया था। तब मां तीनों बच्चों के साथ अपने पिता के घर जाकर बस गईं।

2. घर पर सब उन्हें 'नन्हे' के नाम से पुकारते थे।

यह भी पढ़ेंः पुत्र का दावा, कराई गई थी लालबहादुर शास्त्री की हत्या

3. लाल बहादुर शास्त्री जब केवल 11 वर्ष के थे तब से ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कुछ करने का मन बना लिया था।

4. कई मील की दूरी नंगे पांव से ही तय कर विद्यालय जाते थे, यहां तक की भीषण गर्मी में जब सड़कें अत्यधिक गर्म हुआ करती थीं तब भी उन्हें ऐसे ही जाना पड़ता था।

5. महात्मा गांधी के आह्वान पर असहयोग आंदोलन शामिल होने के लिए पढ़ाई छोड़ देने का निर्णय कर लिया था, वह केवल 16 साल के थे।

6. 1927 में उनकी शादी हुई दहेज के नाम पर एक चरखा एवं हाथ से बुने हुए कुछ मीटर कपड़े थे।

7. 1952 में पंडित जवाहर लाल नेहरू ने लाल बहादुर शास्त्री को रेलवे और यातायात मंत्री बनाया। जिस वक्त उन्होंने कार्यभार संभाला उस दौरान भारतीय रेल विभाजन के कारण बुरे दौर से गुजर रहा था।

8. 1956 में रेल दुर्घटना में कई लोग मारे गए थे। उन्होंने खुद को जिम्मेदार मानते हुए रेल मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था।

9. 'जय जवान, जय किसान' का नारा उन्होंने ही दिया था।

10. नारे से प्रेरित होकर फिल्मकार-अभिनेता मनोज कुमार ने 'उपकार' फिल्म का निर्माण किया।

chat bot
आपका साथी