World Cup 2019: टीम इंडिया के खिलाफ एडम जंपा ने गेंद से छेड़छाड़ की या नहीं, इस पर ये सफाई दी कप्तान फिंच ने

World Cup 2019 कप्तान फिंच ने कहा कि जंपा ने गेंद के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Mon, 10 Jun 2019 06:19 PM (IST) Updated:Mon, 10 Jun 2019 09:13 PM (IST)
World Cup 2019: टीम इंडिया के खिलाफ एडम जंपा ने गेंद से छेड़छाड़ की या नहीं, इस पर ये सफाई दी कप्तान फिंच ने
World Cup 2019: टीम इंडिया के खिलाफ एडम जंपा ने गेंद से छेड़छाड़ की या नहीं, इस पर ये सफाई दी कप्तान फिंच ने

 नई दिल्ली, जेएनएन। World Cup 2019 India vs Australia इस विश्व कप में भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए लीग मैच के दौरान सोशल मीडिया पर कंगारू टीम के स्पिनर एडम जंपा की एक तस्वीर वायरल हुई। इस तस्वीर के वायरल होने के बाद क्रिकेट फैंस ने ये आरोप लगाए कि जंपा ने भारत के खिलाफ गेंद से छेड़छाड़ करने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर और वीडियो में ये साफ पता चल रहा है कि जंपा अपनी जेब से कुछ निकाल रहे हैं। हालांकि ये क्या था इसके बारे में कुछ साफ नहीं हो पाया है, लेकिन टीम के कप्तान एरोन फिंच ने इस पर सफाई दी है। 

ऑस्ट्रेलियाई टीम की विश्व कप में अगुआई कर रहे एरोन फिंच ने भारत के खिलाफ बॉल टेंपरिंग की बात को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने एडम जंपा का बचाव करते हुए कहा कि वो हर मैच के दौरान अपनी जेब में हैंड वॉर्मर (हाथ को गर्म करने वाला कपड़ा) रखते हैं। हो सकता है कि वो हैंड वॉर्मर ही हो। फिंच ने कहा कि मैंने अभी तक वो तस्वीर नहीं देखी है जो वायरल हुई है पर मैं यकीन के साथ कह सकता हूं कि वो वॉर्मर ही था। ये उनकी जेब में हर मैच में होता है। फिलहाल मैं इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं कर सकता, लेकिन ये बता सकता हूं कि वो हर मैच में अपनी जेब में हैंड वॉर्मर रखते हैं। 

हालांकि अब तक गेंद से छेड़छाड़ जैसी कोई बात सामने नहीं आई है और टीम इंडिया की तरफ से भी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम को अब अपना अगला मैच 12 जून को पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी