LIVE BLOG

IND vs NZ T20 Live Score: वाशिंगटन सुंदर का तूफानी अर्धशतक गया बेकार, न्यूजीलैंड ने 21 रनों से जीता पहला टी20 मैच

IND vs NZ T20 1st Match Live Score : वनडे सीरीज जीतने के बाद भारत, न्यूजीलैंड के खिलाफ रांची में टी20I सीरीज जीतने के इरादे से आज पहले मैच में उतरा है। भारतीय टीम का नेतृत्व हार्दिक पांड्या कर रहे तो वहीं, कीवी की कमान मिचेल सैंटनर संभाल रहे हैं।

Umesh KumarPublish:Fri, 27 Jan 2023 06:00 PM (IST) Updated:Fri, 27 Jan 2023 10:30 PM (IST)
IND vs NZ T20 Live Score: वाशिंगटन सुंदर का तूफानी अर्धशतक गया बेकार, न्यूजीलैंड ने 21 रनों से जीता पहला टी20 मैच
IND vs NZ T20 Live Score: वाशिंगटन सुंदर का तूफानी अर्धशतक गया बेकार, न्यूजीलैंड ने 21 रनों से जीता पहला टी20 मैच

Highlights

  • भारत और न्यूजीलैंड के बीच रांची में खेला जा रहा पहला टी20I मैच
  • भारत ने जीता था टॉस, पहले गेंदबाजी करने का लिया था फैसला
  • न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 177 रन का लक्ष्य

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। भारत और न्यूजीलैंड के बीच रांची में तीन टी20I सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कॉनवे और मिचेल के अर्धशतक की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 155 रनों पर ही ढेर हो गई और न्यूजीलैंड टीम ने पहला टी-20 मैच 21 रनों से अपने नाम किया।

मैदान में ओस के चलते भारत के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। फिन और कॉनवे ने ठोस शुरुआत की। पहले विकेट लिए दोनों ने 43 रन की साझेदारी की। इसके बाद वॉशिंगटन ने एक ही ओवर में दो विकेट लेकर न्यूजीलैंड को दबाव में ला दिया। 

दो विकेट जल्द गिरने के बाद फिलिप्स और कॉनवे ने संभलकर खेला। दोनों के बीच 47 गेंद पर 60 रन की साझेदारी हुई। कुलदीप यादव ने फिलिप्स को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ा। हालांकि कॉनवे ने इस बीच अपना अर्धशतक पूरा किया। हाफ सेंचुरी लगाने के बाद वह भी आउट हो गए। 

कप्तान सैंटनर और ब्रेसवेल कुछ खास नहीं कर सके। मिचेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। 20 ओवर में अर्शदीप गेंदबाजी करने आए। इस ओवर में मिचेल ने 27 रन लिए। मिचेल ने 30 गेंद पर 59 रन बनाकर नाबाद रहे। इस पारी के दौरान मिचेल ने 5 सिक्स और तीन चौके जड़े। वॉशिंगटन सुंदर को दो विकेट मिले। कुलदीप, मावी और अर्शदीप को एक-एक विकेट मिले।

India X1: ईशान किशन, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), राहुल त्रिपाठी, दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम मावी, कुलदीप यादव, उमरान मलिक, अर्शदीप

New Zealand XI: फिन ऐलन, डेवोन कॉनवे, मार्क चॉपमैन, डेरियल मिचेल, ग्लेन फीलिप्स, मिचेल सैंटरन (कप्तान), मिचेल ब्रेसवेल, जैकब डफी, ईश सोढ़ी, लॉकी फॉर्ग्यूसन, ब्लेयर टिकनर

27/01/2023
10:30:46 pm

IND vs NZ 1st T20 live: न्यूजीलैंड ने 21 रनों से जीता पहला मुकाबला

 भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 155/9 रनों पर ढेर हो गई। इस मैच में वॉशिंगटन सुंदर ने दमदार अर्धशतकीय पारी खेली।

27/01/2023
10:23:57 pm

IND vs NZ 1st T20 Live: 19वें ओवर में दिखा वॉशिंगटन सुंदर का जलवा

 भारतीय टीम की पारी के 19वें ओवर में वॉशिंगटन सुंदर ने शानदार प्रदर्शन किया। ओवर की पहली गेंद पर छक्का, दूसरी और तीसरी गेंद पर चौका लगाकर सुंदर ने कमाल का नजारा पेश किया। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 144/8 रहा।

27/01/2023
10:19:26 pm

IND vs NZ Live: 18वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 127/8

 भारतीय टीम का स्कोर 18वें ओवर के बाद 127/8 रहा। लॉकी का यह ओवर मेडिन ओवर रहा। इस ओवर में कोई रन नहीं बने।

27/01/2023
10:12:49 pm

IND vs NZ 1st T20 Live: 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 119/7

 17 ओवर के बाद भारत का स्कोर 119/7 रहा। इस ओवर की तीसरी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने चौका लगाया और आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा। इस ओवर में कुल 12 रन बने।

27/01/2023
10:11:24 pm

IND vs NZ 1st T20 Live Score: शिवम मावी हुए रन आउट

 17वें ओवर की पहली गेंद पर शिवम मावी रन आउट हुए। इस दौरान मावी 3 गेंदों पर मात्र 2 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

27/01/2023
10:08:00 pm

IND vs NZ 1st T20 Live: भारत का गिरा छठा विकेट

 दीपक हुड्डा के रूप में भारत का छठा विकेट गिरा। 16वें ओवर की चौथी गेंद पर सैंटनर ने हुड्डा को स्टंप आउट किया। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 115/6 रहा।

27/01/2023
10:01:54 pm

IND vs NZ T20 Live: 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर 110/5

 15वें ओवर के बाद भारत का स्कोर 110/5 रहा। इस ओवर में कुल 11 रन बने।

27/01/2023
9:59:12 pm

IND vs NZ 1st T20 Live Score: 14वें ओवर में बने 9 रन

 14वें ओवर की तीसरी गेंद पर वॉशिंगटन सुंदर ने दमदार चौका लगाया। इस ओवर में कुल 9 रन बने।

27/01/2023
9:55:07 pm

IND vs NZ 1st T20 Live: भारत को लगा पांचवा झटका

 13वें ओवर के दौरान भारतीय टीम के कप्तान हार्दिक पांड्या आउट हो गए। माईकल ब्रैसवेल की गेंद का शिकार हार्दिक बने। इस दौरान उन्होंने 20 गेंदों पर 21 रन बनाए। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 90/5 रहा।

27/01/2023
9:49:20 pm

IND vs NZ 1st T20: अर्धशतक बनाने से चूके सूर्यकुमार यादव

 12वें ओवर की तीसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने शानदार छक्का जड़ा। इसकी अगली गेंद पर सूर्या ईश सोढ़ी की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 88/4 रहा।

27/01/2023
9:43:06 pm

IND vs NZ Live Score: 11वें ओवर में बने मात्र 1 रन

 भारतीय पारी के 11वें ओवर के दौरान महज 1 रन बने। इस ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 75/3 रहा।

27/01/2023
9:39:26 pm

IND vs NZ 1st T20 Live: 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 74/3

 10 ओवर के बाद भारत का स्कोर 74/3 रहा। इस ओवर में सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या के बीच अर्धशतकीय साझेदारी पूरी हुई।

27/01/2023
9:33:39 pm

IND vs NZ : सूर्या ने दो शानदार बाउंड्री जमाई

 ईश सोढ़ी के ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने पैडल स्‍वीप के जरिये बाउंड्री हासिल की। यादव ने पांचवीं गेंद पर स्‍वीप शॉट के जरिये स्‍क्‍वायर लेग की दिशा में शानदार चौका जमाया। इस ओवर में 11 रन बने। 9 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 63/3। सूर्यकुमार यादव 29* और हार्दिक पांड्या 19* रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को जीत के लिए 66 गेंदों में 114 रन की जरुरत जबकि उसके सात विकेट बचे हैं।

27/01/2023
9:27:53 pm

IND vs NZ 1st T20I Live: ब्रेसवेल के ओवर में 13 रन बने

 हार्दिक पांड्या ने ब्रेसवेल के ओवर की तीसरी गेंद पर लांग ऑन के ऊपर से छक्‍का जमाया। भारतीय टीम ने 50 रन का स्‍कोर पार किया। इस ओवर में 13 रन बने। 8 ओवर के बाद भारत का स्‍कोर 52/3। सूर्यकुमार यादव 19* और हार्दिक पांड्या 18* रन बनाकर क्रीज पर हैं। भारत को जीत के लिए 72 गेंदों में 125 रन की जरुरत है जबकि उसके सात विकेट बचे हैं। 

27/01/2023
9:21:19 pm

IND vs NZ 1st T20I: सोढ़ी ने की शानदार शुरुआत

 ईश सोढ़ी ने मौजूदा भारत दौरे पर अपनी पहली गेंद डाली। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या क्रीज पर टिके हुए हैं। भारतीय टीम को 10 से ज्‍यादा रन रेट से रन बनाने हैं। इस ओवर में एक भी बाउंड्री नहीं आई। 7 ओवर के बाद न्‍यूजीलैंड का स्‍कोर 39/3। सूर्यकुमार यादव 17* और हार्दिक पांड्या 10* रन बनाकर खेल रहे हैं।  

27/01/2023
9:14:05 pm

IND vs NZ 1st T20 Live Score: 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 33/3 रहा

 5 ओवर के बाद भारतीय टीम का स्कोर 33/3 रहा। इस ओवर की दूसरी गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने दमदार छक्का लगाया और पांचवी गेंद पर चौका लगाया।

27/01/2023
9:09:49 pm

NZ vs IND T20 Live: भारत को लगा तीसरा झटका

चौथे ओवर की पहली गेंद पर शुभमन गिलर सैंटनर की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। भारत को गिल के रूप में तीसरा झटका लगा। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 20/3 रहा।

27/01/2023
9:02:58 pm

IND vs NZ 1st T20 Live: भारत को लगा दूसरा झटका

 तीसरे ओवर की चौथी गेंद पर राहुल त्रिपाठी के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा। इस दौरान राहुल बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटे। इस ओवर के बाद भारत का स्कोर 15/2 रहा।

27/01/2023
8:59:26 pm

IND vs NZ Live Score: दूसरे ओवर में भारत को लगा पहला झटका

दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर ईशान किशन के रूप में भारत को पहला झटका लगा। ईशान किशन को ब्रैसवेल ने बोल्ड किया। इस दौरान किशन ने 5 गेंदों पर 4 रन बनाए।

27/01/2023
8:43:32 pm

IND vs NZ T20 Live Score : आखिरी ओवर में बने 27 रन

 अर्शदीप के ओवर में मिचेल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 27 रन कूटे। मिचेल ने अर्धशतक भी पूरा किया। न्यूजीलैंड की तरफ से कॉनवे और मिचेल ने अर्धशतक लगाए। भारत को सीरीज में बढ़त बनाने के लिए 177 रन बनाने होंगे। 

27/01/2023
8:38:14 pm

IND vs NZ T20 Live Score : अर्शदीप की पिटाई, मिचेल का अर्धशतक

 अर्शदीप ने 20वें ओवर की पहली गेंद नो बॉल की। इस पर मिचेल ने सिक्स जड़ा। पहली गेंद पर भी सिक्स, दूसरी गेंद पर सिक्स। तीसरी गेंद पर चौका। मिचेल ने 25 गेंद पर अर्धशतक पूरा किया।

27/01/2023
8:35:43 pm

IND vs NZ T20 Live Score : न्यूजीलैंज को लगा छठवां झटका

  मावी ने अपने ओवर में 8 रन दिए। आखिरी गेंद पर सैंटनर को आउट किया। न्यूजीलैंड का स्कोर- 19 ओवर, 149/6

27/01/2023
8:27:13 pm

IND vs NZ T20 Live Score : ब्रेसवेल रन आउट

 न्यूजीलैंड ने 18वें ओवर में दो रन बनाए और दो बड़ी विकेट खोए। कॉनवे को दीपक हुड्डा ने कैच आउट किया। वहीं, ब्रेसवेल को ईशान ने विकेट पीछे से रन आउट किया। न्यूजीलैंड का स्कोर- 141/5

27/01/2023
8:22:52 pm

NZ T20 Live Score : कॉनवे बने अर्शदीप के शिकार

 अर्शदीप ने 18वें ओवर की दूसरी गेंद पर सेट बल्लेबाज कॉनवे को आउट किया। दीपक हुड्डा ने सीमा रेखा पर शानदार कैच लिया। 

27/01/2023
8:20:38 pm

IND vs NZ T20 Live Score : 17 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 139/3

 मिचेल ने हार्दिक के ओवर में दो शानदार सिक्स लगाए। पांड्या के ओवर में 16 रन बने। कीवी बल्लेबाजों ने तेज गेंदबाजों की पिटाई की है। 

27/01/2023
8:15:35 pm

NZ T20 Live Score : कॉनवे का अर्धशतक पूरा

 16वें ओवर में कॉनवे ने एक रन लेकर अपने टी20 करियर का 9वां अर्धशतक पूरा किया। 31 गेंद पर 50 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर- 16 ओवर, 123/3

27/01/2023
8:12:26 pm

IND vs NZ T20 Live Score : 15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 117/3

 कुलदीप के ओवर में मिचेल के खिलाफ लास्ट गेंद पर कैच के लिए डीआरएस लिया। थर्ड अंपायर ने नॉट आउट किया। 15वें ओवर में 2 रन बने। 

27/01/2023
8:06:12 pm

ind vs nz t20 score : स्पिनर का दबदबा

 भारत के स्पिनरों ने अभी तक तीनों विकेट निकाले हैं। तेज गेंदबाजों को पिच से कुछ खास मदद नहीं मिल रही। कॉनवे अपने अर्धशतक से तीन रन दूर हैं। न्यूजीलैंड का स्कोर- 14 ओवर, 115/3

27/01/2023
8:01:58 pm

IND vs NZ T20 Live Score : फिलिप्स और कॉनवे की टूटी साझेदारी

 कुलदीप यादव ने 13वें ओवर में 8 रन देते हुए एक विकेट चटकाया।  गुगली गेंद को पढ़ नहीं पाए फिलिप्स और हवाई स्वीप लगा दिया, कनेक्शन काफ़ी ख़राब, मिड विकेट सीमा रेखा पर सूर्या का बढ़िया कैच। फिलिप्स और कॉनवे के बीच 47 गेंद पर 60 रन की साझेदारी हुई। न्यूजीलैंड का स्कोर- 104/3

27/01/2023
7:56:47 pm

IND vs NZ T20 Live Score : 12 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 96/2

 दीपक हुड्डा के ओवर में फिलिप्स और कॉनवे ने एक-एक चौका जड़ा।  कॉनवे अर्धशतक की ओर बढ़ रहे। फिलिप्स लगातार स्ट्राइक रोटेट कर रहे। 

27/01/2023
7:53:23 pm

NZ T20 Live Score : 11 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 86/2

 कुलदीप के ओवर में कॉनवे ने एक चौका लगाया। कॉनवे 36 रन और ग्लेन फीलिप्स 11 रन बनाकर फील्ड पर मौजूद हैं।

27/01/2023
7:49:54 pm

IND vs NZ T20 Live Score : न्यूजीलैंड पारी के 10 ओवर समाप्त

 दो विकेट गिरने के बाद न्यूजीलैंड वापसी की कोशिश कर रही। कॉनवे ने कुछ बड़े शॉट लगाकर टीम को प्रेशर से निकाला है। 10वें ओवर में 6 रन बने। न्यूजीलैंड का स्कोर- 79/2

27/01/2023
7:44:15 pm

NZ T20 Live Score : न्यूजीलैंड पारी के 9 ओवर समाप्त

 हार्दिक ने गेंदबाजी में बदलाव किया। कुलदीप यादव को अटैक पर लगाया। कुलदीप ने अच्छी गेंदबाजी की। इस ओवर में मात्र तीन रन बने। न्यूजीलैंड का स्कोर- 73/2

27/01/2023
7:41:51 pm

IND vs NZ T20 Live Score : कॉनवे की ताबड़तोड़ पारी

 उमरान मलिक की पिटाई करते हुए कॉनवे ने एक सिक्स और दो चौके लगाए। कुल 16 रन बने। आठ ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 70/2

27/01/2023
7:38:01 pm

ind vs nz t20 live score : सात ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 54/2

 भारत ने सातवें ओवर में 7 रन दिए। कॉनवे तेजी से रन बनाने को देख रहे। सुंदर के ओवर में रिवर्स स्वीप निकला है इस बार कॉन्वे के पिटारे से और गेंद जाएगी बैकवर्ड प्वाइंट सीमा रेखा के बाहर, कमाल का कनेक्शन हुआ।

27/01/2023
7:33:20 pm

IND vs NZ T20I Match : एक ओवर ने बदला गेम

 पांचवे ओवर में दो विकेट गिरने के बाद न्यूजीलैंड पर प्रेशर बना गया। वॉशिंगटन सुंदर ने दो विकेट चटकाए। छठा ओवर दीपक हुड्डा ने किया। ओवर में 6 रन बने। न्यूजीलैंड का स्कोर- 47/2

27/01/2023
7:29:39 pm

IND vs NZ T20 Live Score : भारत को मिली दूसरी सफलता

 वॉशिंगटन सुंदर ने एक ही ओवर में दो विकेट लिए। पहले ऐलन को सूर्या के हाथों कैच करवाया। फिर मार्क चैपमैन को कॉट-एंड-बोल्ड किया। न्यूजीलैंड का स्कोर- 5 ओवर 43/2

27/01/2023
7:26:45 pm

IND vs NZ T20 Live : न्यूजीलैंड को लगा पहला झटका

 वॉशिंगटन सुंदर ने अपने दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर फिन ऐलन को सूर्य के हाथों कैच करवाया। ऐलन ने पहली गेंद पर मिड विकेट के ऊपर से सिक्स जड़ा था। अगली ही गेंद पर वापसी करते हुए फिन को आउट किया।

27/01/2023
7:24:15 pm

IND vs NZ T20 Live : 4 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर- 37/0

 अर्शदीप के दूसरे ओवर में 11 रन बने। फिन ऐलन ने एक सिक्स और एक चौका जड़ा। फिन ऐलन आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं।

27/01/2023
7:18:54 pm

IND vs NZ T20 Live Score : तीन ओवर में छूटा ऐलन का कैच

 वॉशिंगटन सुंदर की तीसरी गेंद पर राहुल त्रिपाठी मिस जज कर गए और फिन का कैच छूटा। सुंदर के ओवर में तीन रन बने। न्यूजीलैंड का स्कोर- 26/0

27/01/2023
7:14:22 pm

IND vs NZ T20 Live Score : न्यूजीलैंड का 2 ओवर के बाद स्कोर- 23/0

 आराम के बाद वापसी कर रहे तेज गेंदबाज अर्शदीप ने अपने पहले ओवर में दो वाइड बॉल की। डेवोन कॉनवे ने चौके के साथ अपना खाता खोला। अर्शदीप के ओवर में 11 रन बने। 

27/01/2023
7:05:37 pm

ind vs nz t20 2023 : न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी जारी

 भारत की तरफ से पहला ओवर कप्तान हार्दिक पांड्या कर रहे। न्यूजीलैंड की तरफ से फिन ऐलन और डेवोन कॉनवे ओपनिंग करने आए हैं। पहले ओवर में न्यूजीलैंड ने 12 रन बनाए। फिन एलेन ने दो शानदार चौके जड़े।

27/01/2023
6:54:05 pm

IND vs NZ T20 Live Score : राष्ट्रगान के लिए फील्ड पर पहुंची दोनों टीमें

 राष्ट्रगान के पहले दोनों टीमें फील्ड पर पहुंची गई हैं। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। हार्दिक ने कहा, पिच बहुत अच्छी दिख रही है। मैं अभी ही थोड़े-बहुत ओस देख रहा हूं। वहीं, सैंटनर ने कहा, पहले गेंदबाज़ी करना अच्छा रहता, लेकिन हम कुछ रन बनाने की कोशिश करेंगे।

27/01/2023
6:22:43 pm

IND vs NZ T20 Live Score : न्यूजीलैंड के खिलाफ रांची में रहा है भारत का दबदबा

 रांची में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20I मुकाबले खेले गए हैं। तीनों ही मैच में भारत ने बाजी मारी है। आखिरी बार जब दोनों टीमें रांची में आमने-सामने हुई थीं तो भारत ने 7 विकेट से न्यूजीलैंड को हराया था। 
यहां पढ़ें पूरी खबर- भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच जब आखिरी बार रांची में खेला गया था T20I मैच

27/01/2023
6:13:53 pm

IND vs NZ T20I : गुरु के घर में शिष्य की इनिंग

 हार्दिक पांड्या, पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को अपना गुरु मानते हैं। रांची में हार्दिक पांड्या ने धोनी से मुलाकात कर बातचीत की। बता दें कि धोनी और पांड्या ने अपने कप्तानी में शुरु के 8 टी20I मैच में 6 जीते हैं। एक में हार मिली है। 

chat bot
आपका साथी