जागरण डॉट कॉम के पाठकों ने मुंबई को बनाया आईपीएल चैंपियन!

इंडियन प्रीमियर लीग [आईपीएल] का छठां संस्करण अपने रोमांच के चरम पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट में अब तक 16 मुकाबले हो चुके हैं और अंक तालिका में पहले स्थान पर मुंबई इंडियंस काबिज है। मुंबई और बेंगलूर रॉयल चैलेंजर्स पहले स्थान की लड़ाई में जुटे हैं तो दिल्ली डेयरडेविल्स ने अब तक अपने सभी चारों मुकाबलों में हार का मुंह देखा है। इस बीच जागरण डॉट कॉम ने अपने पाठकों से एक सर्वे कराया है जिसमें पूछा गया था कि इस बार कौन सी टीम आईपीएल चैंपियन बनेगी। सुधि पाठकों ने अपने कीमती मतों से इस बार मुंबई इंडियंस को आईपीएल का नया चैंपियन बनाया है।

By Edited By: Publish:Mon, 15 Apr 2013 11:58 AM (IST) Updated:Mon, 15 Apr 2013 11:58 AM (IST)
जागरण डॉट कॉम के पाठकों ने मुंबई को बनाया आईपीएल चैंपियन!

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग [आईपीएल] का छठां संस्करण अपने रोमांच के चरम पर पहुंच चुका है। टूर्नामेंट में अब तक 16 मुकाबले हो चुके हैं और अंक तालिका में पहले स्थान पर मुंबई इंडियंस काबिज है। मुंबई और बेंगलूर रॉयल चैलेंजर्स पहले स्थान की लड़ाई में जुटे हैं तो दिल्ली डेयरडेविल्स ने अब तक अपने सभी चारों मुकाबलों में हार का मुंह देखा है। इस बीच जागरण डॉट कॉम ने अपने पाठकों से एक पोल कराया है जिसमें पूछा गया था कि इस बार कौन सी टीम आईपीएल चैंपियन बनेगी। इस पोल में 6000 से भी अधिक पाठकों ने हिस्सा लिया। सुधि पाठकों ने अपने कीमती मतों से इस बार मुंबई इंडियंस को आईपीएल का नया चैंपियन बनाया है।

सर्वे में मुंबई इंडियंस और दो बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के बीच जोरदार टक्कर दिखाई दी। पाठकों ने 28.32 फीसदी मतों से मुंबई को चैंपियन बनाया। मुंबई टीम की कमान इस बार रिकी पोंटिंग के हाथों में है। जबकि इस मामले में महेंद्र सिंह धौनी की टीम चेन्नई सुपर किंग्स 26.72 फीसदी मत पाकर दूसरे स्थान पर रही। तीसरे स्थान पर विराट कोहली की अगुवाई वाली बेंगलूर रॉयल चैलेंजर्स टीम है जिसे 13.05 फीसदी मत मिले हैं। सबसे चौंकाने वाला परिणाम गत चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स का रहा जिसे इस बार चौथा स्थान मिला। शाहरुख खान की टीम कोलकाता दिल्ली डेयरडेविल्स से महज कुछ अंतर से आगे है। राजस्थान रॉयल्स और पुणे वारियर्स क्रमश: छह व सातवें स्थान पर है।

नौ टीमों की इस टूर्नामेंट में किंग्स इलेवन पंजाब को सबसे नीचे रखा गया है। पिछले पांचों संस्करणों में एक बार भी फाइनल का मुंह नहीं देखने वाली इस टीम को पाठकों ने महज 2.12 फीसदी मत मिले हैं। नई नवेली टीम सनराइजर्स हैदराबाद आठवें स्थान पर है और इस टीम को भी पाठकों से ज्यादा सम्मान नहीं मिला है और 2.61 फीसदी मत ही मिले हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

chat bot
आपका साथी