MI vs KKR Playing 11: MI पलटन से मुकाबले को तैयार बंगाल टाइगर्स, इस खास प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगे रोहित

MI vs KKR Playing 11 IPL 2023 Wankhede Cricket Stadium मुंबई जहां अपना पिछला मुकाबला हारते-हारते जीत गई थी। वहीं केकेआर घर में सनराइजर्स के हाथों मात खा चुकी है। दोनों ही टीमें जीत दर्ज करने को देखेंगी।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Sat, 15 Apr 2023 06:05 PM (IST) Updated:Sun, 16 Apr 2023 12:18 PM (IST)
MI vs KKR Playing 11:  MI पलटन से मुकाबले को तैयार बंगाल टाइगर्स, इस खास प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगे रोहित
आईपीएल के 22वें मैच में भिड़ेंगी मुंबई और कोलकाता की टीम। प्लेइंग इलेवन

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईपीएल 2023 में रविवार को डबल हेडर खेला जाएगा। पहले मैच में मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स आमने-सामने होंगे। आईपीएल के 16वें सीजन का 22वां मुकाबला मुंबई में खेला जाएगा। वानखेड़े में रोहित शर्मा और नितीश राणा अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ उतरेंगे। मुंबई इंडियंस ने जहां अपना पिछला मुकाबला जीता है तो वहीं, केकेआर को सनराइजर्स हैदराबाद ने हराया है।

मुंबई ने जहां, आरसीबी को कड़े मुकाबले में आखिरी गेंद पर हराया था। मुंबई इंडियंस के लिए खुशी की बात है कि कप्तान रोहित शर्मा फॉर्म में वापस आ गए हैं। सूर्यकुमार की फॉर्म अभी भी चिंता का विषय बना हुआ है। केकेआर के खिलाफ मुंबई इंडियंस बैटिंग ऑर्डर में बदलाव कर सकती है। तिलक वर्मा को बैटिंग ऑर्डर में प्रमोट किया जा सकता है। वह इस वक्त बेहतरीन फॉर्म में हैं।

बड़ा लक्ष्य हासिल कर सकती है केकेआर

वहीं, केकेआर की टीम के कप्तान नितीश राणा ने पिछले मैच में अपनी फॉर्म वापस पा ली है। रिंकू सिंह भी बड़े हिट मारने में माहिर हैं। रसेल की फॉर्म चिंता का विषय है। गेंदबाजी में सुनील नरायण कमाल कर रहे हैं। हालांकि, पिछले मैच में टिम साउदी नहीं खेले थे। सनराइजर्स ने तेज गेंदबाजों की खूब पिटाई की थी।

MI vs KKR की संभावित Playing 11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन, कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, जेसन बेहरेनडॉर्फ, ऋतिक शौकीन, नेहल वढेरा, अरशद खान, रिले मेरेडिथ

कोलकाता नाइट राइडर्स: रहमानुल्लाह गुरबाज, एन जगदीसन, नितीश राणा, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, सुनील नारायण, सुयश शर्मा, वरुण चक्रवर्ती, लॉकी फर्ग्यूसन, उमेश यादव

chat bot
आपका साथी