IPL 2023: कब और कैसे खरीद सकते है आईपीएल 2023 की टिकटें, एक क्लिक कर जानें पूरी डिटेल्स

When How to buy Tickets IPL 2023। इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। इस लीग का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 28 Mar 2023 05:15 PM (IST) Updated:Tue, 28 Mar 2023 05:15 PM (IST)
IPL 2023: कब और कैसे खरीद सकते है आईपीएल 2023 की टिकटें, एक क्लिक कर जानें पूरी डिटेल्स
When & How to buy Tickets IPL 2023

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। When & How to buy Tickets IPL 2023। इंडियन प्रीमियर लीग के 16वें सीजन का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है। इस लीग का क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार है। पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा।

पिछले सीजन की चैंपियन टीम गुजरात टाइटंस और महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स के बीच ओपनिंग मैच में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। ऐसे में इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं इस ओपनिंग मैच की टिकट कब, कहां और कैसे खरीद सकते है?

यहां जानें IPL 2023 की टिकट बुकिंग डेट

दरअसल, आईपीएल दुनिया में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली लीग है, जिसमें कई युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने और पहचाने बनाने का सुनहेरा मौका मिलता है। इस लीग का रोमांच दोगुना क्रिकेट फैंस की वजह से होता है, क्योंकि हर साल अपनी पसंदीदा टीम को सपोर्ट करने फैंस की भीड़ स्टेडियम में उन्हें चीयर करने पहुंचती है। इस सीजन की सभी टिकटें बुक माई शो, इंसाइडर डॉट इन, टिकट जेनिय, पैटियम के माध्यम से फैंस खरीद सकते है।

IPL 2023: सीट बुकिंग और सीट प्राइस

बता दें कि आईपीएल फैंस टिकट बुक करते वक्त अपनी मनपसंदीदा सीट्स को चुन सकते है। अगर बात करें सभी सीट्स के प्राइस की तो ब्लॉक C1,D1,F1,G1,H1,K1 का प्राइस 400 रुपए है। ब्लॉक B1,D,E,F1,G,H,J,L1 का प्राइस 500 रुपए है। ब्लॉक F का प्राइस 900 रुपए, तो ब्लॉक C, F की कीमत 1000 रुपए है। ब्लॉक L 1800 रुपए, ब्लॉक B 2100 रुपए और ब्लॉक क्लबहाउस अपर- 3000 रुपए है, जबिक ब्लॉक क्लबहाउस लॉअर 9000 रुपए है।

IPL 2023: पेटीइम इंसाइडर से ऐसे बुक करें टिकट्स:-

1. सबसे पहले Paytm Insider के ऐप या वेबसाइट पर जाए।

2. आईपीएल टिकट बुकिंग 2023 पर क्लिक करें और वहां से ऑनलाइन टिकट खरीदने का ऑप्शन चुने।

3.इसके बाद आईपीएल 2023 की टिकट खरीदने का ऑप्शन मिलेगा।

4. फिर सीट्स सेलेक्ट करें

5. इसके बाद पेटीइम से अपनी टिकट को खरीदने के लिए अपनी पेमेंट

IPL 2023: Book My Show से कैसे बुक करें टिकट्स:

1. बुक माई शो से टिकट बुक करने के लिए सबसे पहले वेबसाइट या ऐप पर जाएं।

2. GT vs CSK का ऑप्शन ढूंढें और Buy Now पर क्लिक करें।

3. पेज पर अपनी पसंदीदा प्राइस कैटेगरी को चुनें।

4.इसके बाद अपनी पसंदीदा सीट चुने।

5. Buy Now ऑप्शन पर क्लिक करें और इसके बाद पेमेंट करें।

chat bot
आपका साथी