IPL 2019 CSK vs RCB: बैंगलोर के खिलाफ खेल सकते हैं धौनी!

कप्तान MS Dhoni आज खेलते नजर आ सकते हैं। इसकी चर्चा तब शुरू हुई जब चेन्नई की टीम ने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक फोटो ट्वीट की।

By Rajat SinghEdited By: Publish:Sun, 21 Apr 2019 06:50 PM (IST) Updated:Sun, 21 Apr 2019 06:50 PM (IST)
IPL 2019 CSK vs RCB: बैंगलोर के खिलाफ खेल सकते हैं धौनी!
IPL 2019 CSK vs RCB: बैंगलोर के खिलाफ खेल सकते हैं धौनी!

नई दिल्ली, जेएनएन। IPL 2019 में आज रात चिन्नास्वामी के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में कप्तान महेंद्र सिंह धौनी (MS Dhoni) खेलते नजर आ सकते हैं। इसकी चर्चा तब शुरू हुई, जब चेन्नई की टीम ने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट से एक फोटो ट्वीट की। इस फोटो में धौनी मैदान में बैट के साथ नजर आ रहे हैं। हालांकि, फोटो नजदीक से ली गई है तो यह बात साफ नहीं हो पा रही है कि वह प्रैक्टिस कर रहें या नहीं।

Chilling with the willow! #WhistlePodu #Yellove #RCBvCSK 🦁💛 pic.twitter.com/56osyJp5SO — Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) April 21, 2019

धौनी को खेलने की पुष्टि को लेकर चेन्नई की टीम ने कोई बयान नहीं दिया है। हालांकि, चेन्नई टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ ने बताया कि वह बैंगलोर के खिलाफ मैच में उतरेंगे या नहीं इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि अगले मैच के लिए वे उपलब्ध होंगे या नहीं इसको लेकर कुछ नहीं पता। हम अभी भी कुछ नहीं बता सकते। वही इस बारे में सही फैसला लेंगे। इस मामले में रैना ने हैदराबाद के मैच के दौरान बताया था कि धौनी अगले मैच में फिट हो जाएंगे।

इस आइपीएल में चेन्नई और बैंगलोर इससे पहले आमने सामने आ चुके हैं। पहले में चेन्नई ने बैंगलोर को आराम से हरा दिया था। चेन्नई फिलहाल अंक तालिका में पहले स्थान पर है, अगर चेन्नई सुपर किंग्स आज मैच जीतती हैं, तो अंकतालिका में उसके 16 अंक हो जाएंगे। जीत के साथ चेन्नई का प्ले ऑफ में पहुंचना लगभग तय हो जाएगा। वहीं, धौनी अगर खेलते हैं, तो चेन्नई के लिए फायदेमंद साबित होगा। धौनी का फिट होना भारतीय टीम के लिए भी जरूरी है। विश्व कप से पहले टीम किसी कीमत धौनी को नहीं खोना चाहेगी।

chat bot
आपका साथी