इस वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेंगे युवराज सिंह

न्यूजीलैंड के खिलाफ युवी का मैदान पर उतरना संदिग्ध है।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Sat, 27 May 2017 07:47 PM (IST) Updated:Sun, 28 May 2017 09:49 AM (IST)
इस वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेंगे युवराज सिंह
इस वजह से न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर नहीं उतरेंगे युवराज सिंह

ओवल। भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी से ठीक पहले अपना पहला अभ्यास मैच रविवार को न्यूजीलैंड के साथ खेलना है लेकिन इस मुकाबले में भारत के विस्फोटक बल्लेबाज युवराज सिंह का खेलना संदिग्ध लग रहा है। 

दरअसल युवी को बुखार है जिसकी वजह से उन्होंने लॉर्ड्स में शनिवार को दो घंटे तक चले अभ्यास सत्र में भी हिस्सा नहीं लिया। इसी वजह से वो शायद न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले अभ्यास मैच में मैदान पर नहीं उतर पाएंगे। उम्मीद लगाई जा रही है कि वो अगले दो से तीन दिनों में पूरी तरह से ठीक हो जाएंगे। भारत को अपना दूसरा अभ्यास मैच बांग्लादेश के साथ खेलना है और चैंपियंस ट्रॉफी में भारत का पहला मुकाबला 4 जून को पाकिस्तान के साथ होगा। 

-टीम इंडिया छह महीने बाद खेलेगी वनडे 

आइपीएल में छह सप्ताह खेलने के बाद दो अभ्यास मैचों से टीम इंडिया को 50 ओवरों के प्रारूप से सामंजस्य बैठाने में मदद मिलेगी और टूर्नामेंट से पहले टीम स्थायी संयोजन तैयार करना चाहेगी। भारत ने अपना पिछला वनडे इंग्लैंड के खिलाफ जनवरी में खेला था। मैच को आधिकारिक दर्जा हासिल नहीं है। इसलिए टीम के सभी 15 सदस्यों को खेलने का मौका मिलेगा।

-अश्विन पर सभी निगाहें

सभी की निगाहें रविचंद्रन अश्विन पर लगी हैं, जो दो महीने के ब्रेक के बाद वापसी कर रहे हैं, क्योंकि बीसीसीआइ चाहता था कि घरेलू सत्र में सभी 13 टेस्ट खेलने के बाद थकान से उबरने के लिए वह आइपीएल में नहीं खेले। हालांकि भारत अगर विशेषज्ञ स्पिनर के साथ उतरने का फैसला करता है तो अश्विन को अंतिम एकादश में रवींद्र जडेजा से चुनौती मिल सकती है। अश्विन को सपाट पिच पर केन विलियमसन, मार्टिन गप्टिल और टॉम लाथम जैसे खिलाड़ियों के खिलाफ अपने कौशल को परखने का मौका मिलेगा।

भारत : विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धौनी, युवराज सिंह, केदार जाधव, अजिंक्य रहाणे, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, उमेश यादव, भुवनेश्वर कुमार, मो. शमी, दिनेश कार्तिक, जसप्रीत बुमराह।

न्यूजीलैंड : केन विलियमसन (कप्तान), टॉम लाथम, मार्टिन गप्टिल, रोस टेलर, ल्यूक रोंची, नील ब्रूम, जिमी नीशाम, कोलिन डी ग्रैंडहोम, कोरी एंडरसन, मिचेल सेंटनर, जीतन पटेल, एडम मिल्ने, मिचेल मैक्लेनघन, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट। 

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी