Women's T20 Challenge 2022: इस कंपनी को मिला टाइटल स्पांसरशिप का अधिकार, BCCI ने की घोषणा

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने आज बोली प्रक्रिया में फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफार्म को महिला टी20 चैलेंज 2022 का टाइटल स्पांसरशिप का अधिकार दे दिया है। ये टूर्नामेंट 23 मई से 28 मई के बीच पुणे में खेला जाएगा।

By Sameer ThakurEdited By: Publish:Sun, 15 May 2022 07:35 PM (IST) Updated:Sun, 15 May 2022 07:35 PM (IST)
Women's T20 Challenge 2022: इस कंपनी को मिला टाइटल स्पांसरशिप का अधिकार, BCCI ने की घोषणा
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI लोगो (फोटो क्रेडिट ट्विटर)

नई दिल्ली, आनलाइन डेस्क। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने महिला टी20 चैलेंज के लिए टाइटल स्पांसरशिप की घोषणा कर दी है। 15 मई को हुई बोली प्रक्रिया में सफलतापूर्वक भाग लेने के बाद भारतीय फैंटेसी स्पोर्ट्स प्लेटफार्म My11Circle को महिला T20 चैलेंज 2022 के टाइटल स्पांसरशिप का अधिकार दे दिया है।

इस साल महिला टी20 चैलेंज में चार मैच होंगे जो 23 मई से 28 मई तक पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले जाएंगे। महिला टी20 चैलेंज 2022 में दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज और ऑस्ट्रेलिया की 12 अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगी। स्मृति मंधाना, हरमनप्रीत कौर, शैफाली वर्मा, लौरा वुल्वर्ट, सोफी एक्लेस्टोन और डिएंड्रा डाटिन जैसी कई प्रमुख खिलाड़ियां इसमें खेलते हुए नजर आएंगी।

बीसीसीआई के अध्यक्ष, सौरव गांगुली ने कहा: “यह हमारा मिशन है कि हम सभी प्रारूपों में जिस खेल से प्यार करते हैं उसे बढ़ावा दें। महिला टी20 चैलेंज हमेशा उस प्रयास की कुंजी रही है। मैदान पर और बाहर टूर्नामेंट की निरंतर सफलता उत्साहजनक है और हमें यह विश्वास दिलाता है कि हम सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। ”

इस मौके पर बीसीसीआइ सचिव जय शाह ने कहा “भारत में क्रिकेट प्रतिभाओं की एक समृद्ध झुकाव है और महिला टी20 चैलेंज का निरंतर विकास खिलाड़ियों के लिए एक विश्व स्तरीय टूर्नामेंट में खुद को सर्वश्रेष्ठ के खिलाफ साबित करने के मंच के रूप में काम करता है। महिला क्रिकेट के लिए भूख काफी बढ़ गई है और 2022 के सीजन के टाइटल स्पांसरशिर के रूप में इतनी बड़ी कंपनी को होना इस बात का प्रमाण है। BCCI भारत में महिला क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है"

chat bot
आपका साथी