एक और विराट ने मचाया तूफान, 48 गेंदों पर बनाए ताबड़तोड़ 74 रन

क्रिकेट के मैदान पर अब इस विराट ने दिखाया अपना दम।

By Sanjay SavernEdited By: Publish:Thu, 16 Feb 2017 05:49 PM (IST) Updated:Fri, 17 Feb 2017 01:43 PM (IST)
एक और विराट ने मचाया तूफान, 48 गेंदों पर बनाए ताबड़तोड़ 74 रन
एक और विराट ने मचाया तूफान, 48 गेंदों पर बनाए ताबड़तोड़ 74 रन

मुंबई। सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट में ईस्ट जोन के विराट सिंह ने मनोज तिवारी के साथ बेहतरीन बल्लेबाजी की। विराट ने नॉर्थ जोन के खिलाफ 48 गेंदों पर 74 रन की शानदार पारी खेली जबकि मनोज तिवारी ने 43 गेंदों पर 75 रन बनाए। इन दोनों बल्लेबाजों ने अपनी टीम ईस्ट जोन के लिए 83 गेंदों पर 149 रन की साझेदारी की और टीम को जीत दिलाई।

नॉर्थ जोन ने निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 159 रन बनाए। ईस्ट जोन को जीत के लिए 160 रन का लक्ष्य मिला जिसे इस टीम ने 16.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया। ईस्ट जोन की जीत में विराट और मनोज तिवारी की पारी का अहम योगदान रहा।

ईस्ट जोन की टीम में विराट को ईशान किशन की जगह टीम में शामिल किया गया था। ईशान फिलहाल इंडिया ए की तरफ से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच खेलेंगे जिसकी वजह से वो इस टीम से बाहर हैं। ईस्ट जोन की ये तीसरी जीत थी और अब उसके 12 अंक हो गए हैं।

क्रिकेट की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

खेल की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

chat bot
आपका साथी