चर्चा में आया उस शख्स का नाम जो रख सकता है विराट और अनुष्का के पहले बच्चे का नाम

पत्नी अनुष्का शर्मा ने दोपहर के एक बेटी को जन्म दिया। कोहली ने अपने पिता बनने की जानकारी फैंस को सोशल मीडिया पर दी। कोहली और अनुष्की पहली बार माता पिता बने हैं और जानकारी के मुताबिक उनकी बेटी का नाम एक बेहद खास शख्स के द्वारा रखा जाएगा।

By Viplove KumarEdited By: Publish:Mon, 11 Jan 2021 08:29 PM (IST) Updated:Mon, 11 Jan 2021 08:29 PM (IST)
चर्चा में आया उस शख्स का नाम जो रख सकता है विराट और अनुष्का के पहले बच्चे का नाम
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली पत्नी अनुष्का के साथ

नई दिल्ली, जेएनएन। सोमवार 11 जनवरी 2021 को भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को पहली बार पिता बनने की खुशी मिली। पत्नी अनुष्का शर्मा ने दोपहर के एक बेटी को जन्म दिया। कोहली ने अपने पिता बनने की जानकारी फैंस को सोशल मीडिया पर दी। कोहली और अनुष्की पहली बार माता पिता बने हैं और जानकारी के मुताबिक उनकी बेटी का नाम एक बेहद खास शख्स के द्वारा रखा जाएगा।

कोहली ने एक खास संदेश लिखकर अपने फैंस को पिता बनने की जानकारी दी। उन्होंने हिन्दी और अंग्रेजी में फैंस के लिए संदेश जारी किया। इसमें लिखा, हम दोनों को यह बात बताते हुए खुशी हो रही है कि हमारे यहां आज दोपहर बेटी हुई है। हम आपके प्यार और मंगलकामनाओं के लिए दिल से आभारी हैं। अनुष्का और हमारी बेटी दोनों बिल्कुल ठीक हैं और हमारा यह सैभाग्य है कि हमें जिंदगी का यह चैप्टर अनुभव करने को मिला। आप यह जरूर समझेंगे कि हम सबको थोड़ी प्राइवेसी होनी चाहिए।

♥️ pic.twitter.com/js3SkZJTsH

— Virat Kohli (@imVkohli) January 11, 2021

जानकारी के मुताबिक विराट और अनुष्का की बेटी का नाम बाबा अनंत महाराज रखेंगे। पहले यह पहला मौका नहीं है जब इन दोनों के किसी अहम मौके पर बाबा का नाम सामने आया है। इससे पहले विराट और अनुष्का के शादी के वक्त भी बाबा का नाम चर्चा में आया था और नया घर खरीदने के वक्त भी उनका नाम सुनने को मिला था।

And then, we were three! Arriving Jan 2021 ❤️🙏 pic.twitter.com/iWANZ4cPdD— Anushka Sharma (@AnushkaSharma) August 27, 2020

पिछले साल 27 नवंबर को विराट और अनुष्का ने एक तस्वीर साझा करते हुए नए मेहमान के आने की जानकारी दी थी। विराट ने ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जाने से पहले ही बीसीसीआइ से चार मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेलकर वापस लौटने की अनुमति ले ली थी। एडिलेड में खेले टेस्ट के बाद वह भारत अनुष्का के पास लौट आए थे। वह इस खास वक्त में पत्नी और परिवार के साथ रहना चाहते थे। 

chat bot
आपका साथी