ODI WC 2023: MS Dhoni के चहेते बॉलर को मिला वर्ल्ड कप खेलने का मौका, अफगानिस्तान के खिलाफ किया था डेब्यू

ICC World Cup Qualifier 2023 अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले मथीशा पथिराना पहले मैच में काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने उस मैच में 7.47 की इकॉनोमी से रन दिए और सिर्फ एक विकेट हासिल किया था।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Fri, 09 Jun 2023 09:06 PM (IST) Updated:Fri, 09 Jun 2023 09:06 PM (IST)
ODI WC 2023: MS Dhoni के चहेते बॉलर को मिला वर्ल्ड कप खेलने का मौका, अफगानिस्तान के खिलाफ किया था डेब्यू
मथीशा पथिराना को वर्ल्ड कप क्वालीफायर मुकाबले के लिए श्रीलंका टीम में मिली जगह।

नई दिल्ली, स्पोर्ट्स डेस्क। आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 क्वालीफायर (ICC World Cup Qualifier) के लिए श्रीलंका ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। श्रीलंका ने अपनी टीम में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से आईपीएल खेलने वाले मथीशा पथिराना (Matheesha Pathirana) को जगह दी है। पथिराना ने एक हफ्ते पहले ही अफगानिस्तान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। एंजेलो मैथ्यूज (Angelo Mathews) को टीम में जगह नहीं दी गई है।

अफगानिस्तान के खिलाफ डेब्यू करने वाले पथिराना पहले मैच में काफी महंगे साबित हुए थे। उन्होंने उस मैच में 7.47 की इकॉनोमी से रन दिए और सिर्फ एक विकेट हासिल किया था। इस मैच में उन्होंने 8 वाइड दी थी। अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई तीन वनडे मैचों की पूरी सीरीज में पथिराना ने सिर्फ 3 विकेट लिए थे।

📢 Sri Lanka announces 15-member squad for the ICC World Cup Qualifiers! 🏏🇱🇰 #ReadyRoar #RoadToWorldCup 🏆🌍 pic.twitter.com/kgWGPCNRVd

— Sri Lanka Cricket 🇱🇰 (@OfficialSLC) June 9, 2023

आईपीएल में लिए थे 19 विकेट

धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल खेलने वाले मथीशा पथिराना ने 19 विकेट हासिल किए थे। उनको डेथ ओवर स्पेशलिस्ट कहा जाता है। वह बेबी मलिंगा के नाम से प्रसिद्ध हैं। आईपीएल 2023 में दमदार प्रदर्शन के चलते धोनी के सबसे पंसदीदा गेंदबाज बने। उनके इस प्रदर्शन पर श्रीलंका के चयनकर्ताओं ने उन पर भरोसा जताया है।

एंजेलो मैथ्यूज को किया ड्रॉप

बता दें कि श्रीलंका ने अनुभवी खिलाड़ी एंजेलो मैथ्यूज को टीम में शामिल नहीं किया गया है। न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के दौरान उनके बल्ले से रन नहीं निकले थे। इसके चलते उन्हें टीम में जगह नहीं दी गई। वर्ल्ड कप क्वालीफायर का आगाज 18 जून से जिम्बाब्वे में होगा। वर्ल्ड कप क्वालीफायर में 10 टीमें खेलेंगी, जिसमें से दो टीमें ही आगे विश्व कप में जाएंगी। वहीं, अक्टूबर-नवंबर महीने में भारत में वनडे वर्ल्ड कप खेला जाएगा।

वर्ल्ड कप क्वालीफायर के लिए श्रीलंका टीम: दासुन शनाका (कप्तान), कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), दिमुथ करुणारत्ने, पथुम निसंका, चरित असलंका, धनंजय डी सिल्वा, सदीरा समरविक्रमा, वानिंदु हसरंगा, चमिका करुणारत्ने, दुशमंथा चमीरा, कसुन राजिथा, लाहिरू कुमारा, महेश तीक्षणा , मथीशा पथिराना, दुशान हेमंथा

chat bot
आपका साथी