सौरव गांगुली बने BCCI अध्यक्ष, भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने किया आधिकारिक ऐलान

Sourav Ganguly BCCI President सौरव गांगुली को आधिकारिक तौर पर बीसीसीआइ के अध्यक्ष पद की कमान मिल गई है।

By Vikash GaurEdited By: Publish:Wed, 23 Oct 2019 11:19 AM (IST) Updated:Wed, 23 Oct 2019 11:19 AM (IST)
सौरव गांगुली बने BCCI अध्यक्ष, भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने किया आधिकारिक ऐलान
सौरव गांगुली बने BCCI अध्यक्ष, भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने किया आधिकारिक ऐलान

नई दिल्ली, जेएनएन। Sourav Ganguly BCCI President: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को आधिकारिक तौर पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के अध्यक्ष पद की कमान मिल गई है। एनुअल जनरल मीटिंग(AGM) से पहले सौरव गांगुली को बोर्ड का 39वां पूर्णकालिक अध्यक्ष चुन लिया गया है। इस बात का ऐलान बीसीसीआइ ने ट्विटर हैंडल के जरिए किया है। 

सौरव गांगुली बुधवार की सुबह मुंबई स्थिति बीसीसीआइ के हेडक्वार्टर पहुंचे थे। बीसीसीआइ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सौरव गांगुली की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वे बोर्ड अध्यक्ष पद का पत्र संभाल रहे हैं। इसके अलावा इस ट्वीट के कैप्शन में बीसीसीआइ ने लिखा है, "आधिकारिक रूप से सौरव गांगुली औपचारिक रूप से BCCI के अध्यक्ष के रूप में चुने गए।"

It's official - @SGanguly99 formally elected as the President of BCCI pic.twitter.com/Ln1VkCTyIW

— BCCI (@BCCI) 23 October 2019

मुंबई स्थित बीसीसीआइ के मुख्यालय में एजीएम जारी है। इसकी जानकारी भी BCCI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर दी है। सौरव गांगुली के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे और गुजरात राज्य क्रिकेट संघ के लंबे समय तक सदस्य रहे जय शाह को बीसीसीआइ के नए सचिव के रूप में जिम्मेदारी मिली है। वहीं, बीसीसीआइ के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर (Anurag Thakur) के भाई अरुण सिंह ‌का बोर्ड के कोषाध्यक्ष की कमान मिली है।  

The General Body Meeting is underway here in the Mumbai Headquarters pic.twitter.com/7u9SZgTlff

— BCCI (@BCCI) 23 October 2019

गौरतलब है कि सौरव गांगुली को पिछले हफ्ते भारतीय क्रिकेट बोर्ड का अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया था। ऐसे में आज होने वाले चुनाव अब नहीं होंगे। गांगुली के अलावा उनकी टीम का चयन भी बिना किसी विरोध के हुआ था। इसका ऐलान बीसीसीआइ के सदस्य राजीव शुक्ला ने किया था। 47 वर्षीय सौरव गांगुली की इस नई टीम में युवाओं को मौका मिला है, जो नई सोच रखते हैं और भारतीय क्रिकेट को आगे ले जाने में दादा की मदद करेंगे। 

chat bot
आपका साथी